{"_id":"67df204c1a07fbc10d080688","slug":"earth-hour-delhi-saved-269-mw-of-electricity-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earth Hour : जलवायु परिवर्तन की लड़ाई में दुनिया भर में एक घंटे बंद रहीं बत्तियां, दिल्ली ने बचाई 269 MW बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earth Hour : जलवायु परिवर्तन की लड़ाई में दुनिया भर में एक घंटे बंद रहीं बत्तियां, दिल्ली ने बचाई 269 MW बिजली
Sun, 23 Mar 2025 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:11 AM IST
सार
राष्ट्रीय राजधानी में अर्थ आवर पर बीएसईएस क्षेत्र में 159 मेगावाट बिजली की बचत हुई। दिल्ली के पूरे क्षेत्र में यह बचत 269 मेगावाट की रही। पिछले साल दिल्ली में इस मौके पर 206 मेगावाट बिजली बचाई गई थी। व
विज्ञापन
अर्थ आवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अर्थ आवर पर दुनिया भर में शनिवार को रात 8:30 से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए अनावश्यक लाइटें बुझा दी गईं। जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 22 मार्च को अर्थ आवर मनाया जाता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी में अर्थ आवर पर बीएसईएस क्षेत्र में 159 मेगावाट बिजली की बचत हुई। दिल्ली के पूरे क्षेत्र में यह बचत 269 मेगावाट की रही। पिछले साल दिल्ली में इस मौके पर 206 मेगावाट बिजली बचाई गई थी। वर्तमान समय और युग में बिना बिजली के एक भी पल रहने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लेकिन दुनिया को बचाने की इस मुहिम में जुटे लोगों के आह्वान पर लाखों-करोड़ों लोग एक घंटे के लिए अंधेरे में रहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Earth Hour: देशभर में एक घंटे के लिए लाइटें बंद की गईं; रूस ने किया बहिष्कार, WWF को बताया विदेशी एजेंट
विज्ञापन
अर्थ आवर की शुरुआत 2007 में वर्ल्डवाइड फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की ओर से की गई थी। इसका उद्देश्य व्यक्तियों और संगठनों को पृथ्वी के प्रति प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी बिजली की लाइटें बंद करके पृथ्वी के लिए एक घंटा देने के लिए प्रोत्साहित करना है।
यह भी पढ़ें : Earth Hour : कल एक घंटा बिजली बंद करने की अपील, पिछले साल अर्थ आवर में दिल्लीवालों ने की थी 206 मेगावॉट की बचत
इस वर्ष वर्ल्डवाइड फंड-इंडिया ने संयुक्त राष्ट्र विश्व जल दिवस के साथ अर्थ आवर 2025 मनाया, ताकि सामूहिक कार्रवाई के महत्व पर के साथ ही पृथ्वी और उसके बहुमूल्य जल संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया जा सके।