फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Earth Hour: Appeal to switch off electricity for one hour tomorrow,

Earth Hour : कल एक घंटा बिजली बंद करने की अपील, पिछले साल अर्थ आवर में दिल्लीवालों ने की थी 206 मेगावॉट की बचत

Fri, 21 Mar 2025 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 02:14 AM IST
सार

दिल्ली के लोग भी इसमें सहभागी बनेंगे। बिजली उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि 22 मार्च की रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच स्वेच्छा से अपने घरों व कार्यस्थलों की गैरजरूरी लाइट्स व बिजली उपकरणों को बंद रखें।

विज्ञापन
Earth Hour: Appeal to switch off electricity for one hour tomorrow,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर हर साल की तरह इस साल भी अर्थ ऑवर शनिवार को दुनियाभर में मनाया जाएगा। दिल्ली के लोग भी इसमें सहभागी बनेंगे। बिजली उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि 22 मार्च की रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच स्वेच्छा से अपने घरों व कार्यस्थलों की गैरजरूरी लाइट्स व बिजली उपकरणों को बंद रखें। बिजली कंपनी बीएसईएस व टाटा पॉवर ने खुद भी अपने 400 से अधिक कार्यालयों में अर्थ आवर के दौरान गैर जरूरी लाइट्स को ऑफ रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


पिछले वर्षो में अर्थ आवर के दौरान दिल्लीवालों ने बड़े पैमाने पर बिजली बचाई। पिछले साल एक घंटे में 206 मेगावॉट बिजली की बचत हुई थी। बीएसईएस उपभोक्ताओं ने 130 मेगावॉट बिजली की बचत की वहीं एनडीपीएल ने 70 मेगावॉट बचत करके उल्लेखनीय योगदान दिया था। अर्थ आवर डब्लूडब्लूएफ (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर/ वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) का सालाना कार्यक्रम है, जिसके तहत दुनियाभर के लोगों से अपील की जाती है कि वे जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपने घरों और कार्यस्थलों पर गैरजरूरी लाइट्स और बिजली चालित उपकरणों को तय समय के दौरान बंद रखें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Earth Hour: देशभर में एक घंटे के लिए लाइटें बंद की गईं; रूस ने किया बहिष्कार, WWF को बताया विदेशी एजेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसईएस का कहना है कि अपने घरों की बिजली को स्विच ऑफ करें और इंसानों के रहने लायक पृथ्वी में निवेश करें। धरती और आने वाली पीढ़ियों के लिए सही कदम उठाएं। लोग प्राकृतिक दुनिया की रक्षा कर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। अचानक से बदलने वाला मौसम, अप्रत्याशित तापमान इसी संकट की ओर इशारा करते हैं।

यह भी पढ़ें : Earth Hour Day 2023: आज पूरी दुनिया में एक घंटे के लिए छा जाएगा अंधेरा, जानिए क्या है अर्थ आवर 

ऐसे में जरूरी है कि हम अपव्ययी आदतों को छोड़कर ऐसी जीवनशैली अपनाएं जो धरती के अनुकूल हो। अर्थ आवर इसी दिशा में एक कदम है। डब्लूडब्लूएफ इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार भारत अपना 15वां अर्थ आवर सेलिब्रेट कर रहा है। दिल्ली के लोगों के बीच अर्थ आवर के बारे में बीएसईएस जागरूकता फैला रहा है जो सराहनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed