फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E rickshaw driver saved mother and son alive in Delhi

ई-रिक्शा चालक ने जान देकर मां-बेटे को बचाया, पति से झगड़ नहर में कूदी थी महिला

Thu, 27 Dec 2018 12:27 AM IST
गौरव द्विवेदी ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 27 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
E rickshaw driver saved mother and son alive in Delhi
सांकेतिक तस्वीर

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के मीठापुर इलाके में एक ई-रिक्शा चालक ने अपनी जान देकर भी महिला व उसके डेढ़ साल के बेटे को बचा लिया। 25 साल की महिला पति से झगड़ा होने के बाद शनिवार देर रात अपने बेटे के साथ आगरा नहर में कूदी थी। वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक पवन कुमार (20) ने नहर में छलांग लगाकर दोनों को बचा लिया, लेकिन वह खुद डूब गया। अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उसके परिवार को जीवन रक्षा ब्रेवरी वार्ड दिलाने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पवन मीठापुर में माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहता था। वह ई-रिक्शा चलाता था। शनिवार रात करीब 10:30 बजे मीठापुर नहर के पुल से गुजरते समय उसने एक महिला को डेढ़ साल के बेटे के साथ नहर में छलांग लगाते देखा। पवन ने बिना सोचे-समझे महिला के पीछे नहर में छलांग लगा दी। वह बच्चे और महिला को सकुशल किनारे पर ले आया।
विज्ञापन


उसने आवाज लगाकर मदद मांगी तो वहां से गुजर रहे राजीव, जमील और संजीव नामक युवकों ने ह्यूमन चेन बनाकर उसकी मदद की। महिला व उसके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पवन डूब गया। जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि युवकों से खबर मिलते ही बचाव दल भेजा गया था, लेकिन पवन का शव नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस, हरियाणा प्रशासन की मदद से उसकी लाश फरीदाबाद व पलवल में तलाश करा रही है। जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि वह प्रशासन को चिट्ठी लिखकर परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए भी कहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed