फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dwarka Gangawar main accused arrested गल

दिल्ली: द्वारका मोड़ गैंगवार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, किए कई खुलासे

Tue, 28 May 2019 10:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 May 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Dwarka Gangawar main accused arrested गल
द्वारका गैंगवार का मुख्य आरोपी गोपाल पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के नीचे पिछले दिनों हुई गैंगवार के मुख्य आरोपी को द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान गोपाल किशन उर्फ पाली के रूप में हुई है। गोपाल प्रदीप सोलंकी गैंग का सदस्य है और प्रदीप के जेल जाने के बाद से वह गैंग का संचालन कर रहा था। वारदात के दिन गोपाल ही अपने सहयोगियों को प्रवीण गहलोत के बारे में जानकारी मुहैया करवा रहा था। साथ ही प्रवीण की कार का पीछा कर रहा था, ताकि यदि गैंग के बदमाशों की गोली से प्रवीण बच जाए, तो वह उसकी हत्या कर सके। गोपाल पर पहले से हत्या का प्रयास सहित अन्य मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि 25 मई को द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि गैंगवार का मुख्य आरोपी नजफगढ़ के साईं बाबा मंदिर के पास किसी से मिलने आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर गोपाल किशन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस मिले। आरोपी ने बताया कि वह प्रदीप सोलंकी गैंग का मुख्य सदस्य है और प्रवीण की हत्या में मुख्य भूमिका अदा की है। वारदात को अंजाम देने वाले गैंगस्टर विकास दलाल के लिए उसने आंख और कान का काम किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गोपाल किशन मूलत: हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है। फिलहाल गोपाल पत्नी, दो बच्चों और भाई के साथ दीपक विहार (नजफगढ़) में रहता है। उसका भाई एक स्कूल में बस ड्राइवर है। मां गांव में रहती है। दिल्ली आने के बाद गोपाल घड़ियों की मरम्मत का काम करने लगा। उसने बाद कुछ दिन कपड़ों का कारोबार किया। फिलहाल वह पुरानी कारों की खरीद-बिक्री का काम करता है। वह शराब पीने का आदी है। एक दोस्त की मार्फत वह प्रदीप सोलंकी से मिला और उसके लिए काम करना शुरू कर दिया। प्रदीप के जेल जाने के बाद वह प्रदीप के नाम पर उगाही करने लगा। गैंग का विश्वास जीतने के बाद उसकी मुलाकात विशाल दलाल से हुई। पुलिस ने पिछले साल गोपाल को एक डॉक्टर की हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। तीन माह बाद जमानत पर बाहर निकलने के बाद वह गैंग के सहयोगियों के साथ जमीन हड़पने का धंधा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

करोड़ों की प्रॉपर्टी के विवाद में हुई थी गैंगवार

उत्तम नगर में करोड़ों की एक प्रॉपर्टी को लेकर प्रदीप सोलंकी और प्रवीण गहलोत के बीच विवाद हो गया था। विवाद इस स्तर पर बढ़ गया कि जेल में बंद प्रदीप सोलंकी ने प्रवीण की हत्या करने की साजिश रच डाली। प्रवीण की हत्या के लिए उसने अपने सबसे विश्वासपात्र विकास दलाल को जिम्मेदारी दी। प्रदीप ने पूरे मामले की देखभाल की जिम्मेदारी गोपाल किशन को दी। उसे निर्देश दिया गया कि वह प्रवीण के बारे में सारी जानकारी विकास दलाल को मुहैया करवाए और विकास प्रवीण की हत्या करने में नाकाम होता है तो वह उसकी हत्या कर दे।

वारदात वाले दिन गोपाल किशन प्रवीण की कार के पीछे अपनी बाइक पर मौजूद था और प्रवीण की सारी जानकारी विकास को दे रहा था। गोपाल ने ही प्रवीण के द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन की ओर आने की जानकारी विकास को दी थी, जहां पहुंचकर विकास ने अपने दो सहयोगियों अंकित डबास और चीता के साथ वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed