फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   during vehicle checking My brother is a lawyer who just beat up the police 

चैकिंग के दौरान बाइक सवार युवक बोला- मेरा भाई वकील है जिन्होंने अभी पुलिस को पीटा था

Thu, 14 Nov 2019 11:41 AM IST
Avdhesh Kumar अरुण कुमार, नई दिल्ली
अरुण कुमार, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 14 Nov 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
during vehicle checking My brother is a lawyer who just beat up the police 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
‘मेरा भाई वकील है और मैं तुम सब को देख लूंगा’। यह धमकी बाइक सवार एक युवक ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को दी। धमकी से खफा पुलिसकर्मियों ने युवक की बाइक ही जब्त कर ली। इतना ही नहीं पुलिस ने इस धमकी को चालान पर लिखकर कोर्ट भेज दिया है।
विज्ञापन


यह घटना दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार को सुबह करीब 10 बजे घटी। दरियागंज सर्किल में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। इस बीच एक युवक बाइक पर बिना हेलमेट के तेज रफ्तार में आता दिखा तो ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक लिया। बिना हेलमेट पकड़े गए युवक के पास बाइक के कागजात भी नहीं थे। 
विज्ञापन


चालान करने की बात पर युवक ने ट्रैफिक पुलिस को धमकी दी कि  ‘मेरा भाई वकील है और तुम लोगों (पुलिस) को अभी पीटा था, अगर मेरा चालान काटा तो मैं तुम सब को देख लूंगा’। इस धमकी को सुनते ही पुलिस ने बाइक का चालान कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच में थोड़ी कहासुनी भी हुई। लेकिन इससे पहले की स्थिति शांत होती उससे पहले ही ट्रैफिक ने युवक की बाइक को यातायात नियम उल्लंघन के तहत जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धमकी से गुस्साए पुलिस कर्मियों ने युवक की इस धमकी को चालान में भी लिख दिया और इस चालान को विशेष रूप से तीस हजारी कोर्ट में महानगर दंडाधिकारी पंकज अरोड़ा की कोर्ट में भेज दिया। 

अदालत में आज भी जारी रहेगी हड़ताल

दिल्ली जिला अदालतों की कोआर्डिनेशन कमेटी ने बुधवार को सभी अदालतों की बार एसोसिएशन के साथ बैठक की। इस बैठक में आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों द्वारा 20 नवंबर को पटियाला हाउस कोर्ट से संसद तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।

इससे पहले कमेटी ने 15 नवंबर को पटियाला हाउस कोर्ट से गृहमंत्री के आवास तक मार्च निकालने का निर्णय लिया था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। कमेटी के महासचिव धीर सिंह कसाना ने कहा कि मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक निचली अदालतों में हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed