{"_id":"67b60722a9e7eb8bc00da598","slug":"due-to-old-enmity-conflict-broke-out-between-two-parties-in-ghaziabad-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग, पांच नामजद समेत कई पर केस दर्ज; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग, पांच नामजद समेत कई पर केस दर्ज; देखें वीडियो
Wed, 19 Feb 2025 10:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 19 Feb 2025 10:00 PM IST
सार
गाजियाबाद में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोग धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग हुई।
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर के गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोग धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। लगभग आधा घंटे तक संघर्ष होता रहा। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने पांच नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा निवासी साजिद और फरमान पक्ष के बीच किसी बात को लेकर काफी समय से रंजिश चल रही है। पहले भी दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। पुरानी रंजिश के कारण पुलिस दोनाों पक्षों को मुचलकों में पाबंद कर चुकी है। मगर इसके बाद भी दोनों पक्षों में रंजिश जारी रही। बताया कि मंगलवार को दोनों पक्ष एक बार फिर धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। छतों पर चढ़कर पत्थरबाजी हुई और फायरिंग की गई। पत्थरबाजी और फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को खदेड़ा। संघर्ष में तीन लोग चोटिल हो गए। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि उपनिरीक्षक रामकुमार की तहरीर पर एक पक्ष के साजिद और राशिद व दूसरे पक्ष के फरमान, परवेज और वाहिद के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी साजिद पुत्र इकबाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। साजिद के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन