दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बीती रात करीब 10 बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आधी रात के बाद तक जारी रहा। आज सुबह से कहीं हल्की बारिश की फुहारें तो कहीं झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी तरफ सड़कें तालाब बन गई। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बारिश के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। कई इलाकों में सड़कें तालाब तो गलियां और अंडरपास झीलों में तब्दील हो गए।
Weather Update: बारिश और जलभराव से दिल्ली-NCR त्रस्त, गलियां बनीं झील, सड़कें तालाब; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 31 Jul 2025 08:37 AM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में रात भर बारिश रुक-रुक कर होती रही। लगातार बारिश के कारण अधिकांश सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
