{"_id":"5df298818ebc3e87d30c5389","slug":"du-students-and-teachers-burn-copy-of-citizenship-amendment-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में नागरिकता संशोधन बिल की कॉपी जलाई, कहा- धर्म के आधार पर बांट रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में नागरिकता संशोधन बिल की कॉपी जलाई, कहा- धर्म के आधार पर बांट रही सरकार
Fri, 13 Dec 2019 01:14 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
नागरिकता संसोधन बिल जलाती छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नागरिकता संशोधन बिल की कॉपी जलाते हुए विरोध दर्ज कराया। ऑर्ट फैकल्टी के बाहर उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने नागरिकता संशोधन बिल के माध्यम से सरकार पर धर्म के आधार पर बांटने का आरोप लगाया। साथ ही इस बिल को वापस लेने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
नॉर्थ कैंपस स्थित ऑर्ट फैकल्टी के बाहर आइसा के आह्वान पर विभिन्न छात्र संगठन एकत्रित हुए थे। इसमें छात्र संगठनों के सदस्यों के अलावा असम के विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकर इस बिल के माध्यम से गरीब, कमजोर वर्ग को निशाना बनाना चाहती है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नॉर्थ कैंपस में विरोध जुलूस भी निकाला। प्रदर्शन में डीयू प्रोफेसर नंदिता नारायण, पूर्व डूटा अध्यक्ष एन सुकुमार भी शामिल हुए।
विज्ञापन