फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU student want to join IS, father tells NIA

धर्म परिवर्तन कर IS में शामिल होने वाली थी छात्रा, पिता ने पकड़ा

Mon, 21 Sep 2015 01:04 PM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
DU student want to join IS, father tells NIA

आप जानकर हैरान होंगे, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से भारत का इंटेलिजेंस ब्यूरो दिल्ली यूनिवर्सिटी से पास एक हिंदू लड़की को यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि आईएस (इस्लामिक स्टेट) में शामिल होना अच्छा विचार नहीं है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार भारतीय सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी तीन साल के लिए स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी। जब वो ऑस्ट्रेलिया से वापस आई तो पूरी तरह बदल चुकी थी।
विज्ञापन


इंटेलिजेंस ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार इस लड़की के पिता ने एनआईए से संपर्क कर अपनी बेटी द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में बताया था।

बेटी के कंप्यूटर से सामने आया चौंकाने वाला सच

DU student want to join IS, father tells NIA

लड़की के पिता ने एनआईए को पूरी जानकारी दी और मदद के लिए कहा। इस पर एनआईए ने आईबी से संपर्क किया जो फिलहाल इस मामले को देख रही है।

एक वरिष्ठ आईबी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि भी की है। सूत्रों के अनुसार कुछ महीने पहले लड़की के पिता ने अपनी बेटी के कंप्यूटर पर आईएस से संब‌ंधित कुछ कम्यूनिकेशन लिंक देखी थी।

आगे की जांच करने पर पिता को पता चला कि उसकी बेटी आईएस में भर्ती करने वालों के संपर्क में है। साथ ही वो सीरिया जाकर आईएस में शामिल होने की योजना बना रही है।

धर्म परिवर्तन कर जाने वाली थी सीरिया

DU student want to join IS, father tells NIA

अखबार के अनुसार महिला पहले धर्म‌ परिवर्तन करती फिर ऑस्ट्रेलिया होकर सीरिया जाती और इसके बाद आईएस में शा‌मिल होती। चूंकि अब ये मामला आईबी की निगरानी में है और वे लगातार ‌महिला की काउंसिलिंग कर रहे हैं।

हालांकि सूत्रों का कहना है क‌ि यूएई में पिछले दिनों पकड़े गए 10 आईएस से संबद्ध युवाओं जिसमें दो हिंदू भी थे, उनका मामला इससे काफी अलग है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें इंटरनेट पर उनके भेजे गए संदेशों के जरिए पकड़ा गया था, जबकि इस महिला की जानकारी उसके पिता ने खुद दी है।

विज्ञापन

इस समस्या से ऑस्ट्रे‌लिया है बहुत परेशान

DU student want to join IS, father tells NIA

अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब भारत ने आईएस ज्वाइन करने जाने वालों पर नजर रखना सख्ती से शुरू किया है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल है।

वहां से बड़ी संख्या में लोग सीरिया जा रहे हैं और आईएस में शामिल हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट के अनुसार कम से कम 70 ऑस्ट्रेलियाई इराक और सीरिया में लड़ रहे हैं, जिनका सपोर्ट करीब ऑस्ट्रेलिया के 100 फैसिलिटेटर्स कर रहे हैं।

धर्म‌परिवर्तन के बाद आईएस में शामिल होना भी ऑस्ट्रेलिया के लिए नया नहीं है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में लोगों को आईएस में भर्ती करने का काम जो जिहादी करता है उसका नाम नील प्रकाश है। वो पहले बौद्ध था और अब धर्म परिवर्तन कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed