फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU admission process: Who will take admission test not Decided, NTA shows interest

डीयू दाखिला प्रक्रिया: प्रवेश परीक्षा कौन कराएगा नहीं हुआ फैसला, एनटीए ने रुचि दिखाई, अटका मामला

Tue, 21 May 2019 05:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 May 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
DU admission process: Who will take admission test not Decided, NTA shows interest
Delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2019-20 में स्नातक स्तर के प्रोफेशनल कोर्सेज और स्नातकोत्तर स्तर के सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं कौन कराएगा, इस पर अब तक फैसला नहीं हो सका है। यह परीक्षाएं एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) से कराने का प्रस्ताव है। इस पर एनटीए ने रुचि दिखाई है, लेकिन प्रशासन का अब तक एनटीए से कोई समझौता नहीं हुआ है। डीयू प्रशासन के अनुसार इस पर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में यह परीक्षाएं एनटीए से कराने का प्रस्ताव रखा गया था। बैठक में सदस्यों ने सिफारिश दी थी कि वह एनटीए से चुनिंदा यूजी कोर्सेज, पीजी, एमफिल व पीएचडी प्रवेश  परीक्षाएं कराने को लेकर तौर-तरीके देखे। कमेटी चेयरमैन से इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया था। इस प्रस्ताव के संबंध में एनटीए से पूछा भी गया था कि क्या वह यह प्रवेश परीक्षाएं करा सकता है।
विज्ञापन


डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजीव गुप्ता ने बताया कि एनटीए ने प्रस्ताव पर रुचि दिखाई है, लेकिन अब तक हमारा उनसे कोई समझौता नहीं हुआ है। अभी यह केवल एक प्रस्ताव है। जल्द ही डीयू प्रशासन इस संबंध में फैसला ले लेगा। बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव एकेडमिक काउंसिल में पारित होगा या प्रशासन की स्वीकृति होगी, यह तय नहीं है। मालूम हो कि बीते साल एप्टेक ने डीयू की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की थी। दाखिले की हलचल शुरू होने पर डीयू ने प्रवेश परीक्षा को लेकर टेंडर भी निकाले थे। बताया जा रहा है कि इसमें किसी एजेंसी ने रुचि नहीं दिखाई। बाद में डीयू ने प्रवेश परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से कराने पर विचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed