{"_id":"68cdc0f278779e4e9d08d37c","slug":"dtc-is-going-to-start-ac-bus-service-between-delhi-baraut-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा पखवाड़ा : दिल्ली-बड़ौत के बीच शुरू होगी डीटीसी की एसी बस, कश्मीरी गेट से पहली सेवा प्रात: 4:50 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा पखवाड़ा : दिल्ली-बड़ौत के बीच शुरू होगी डीटीसी की एसी बस, कश्मीरी गेट से पहली सेवा प्रात: 4:50 पर
Sat, 20 Sep 2025 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:15 AM IST
सार
परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने घोषणा की है कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) कश्मीरी गेट आईएसबीटी से उत्तर प्रदेश के बड़ौत तक नई अंतरराज्यीय एसी बस सेवा शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
कश्मीरी गेट बस अड्डा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा-2025 के अवसर पर दिल्ली सरकार ने राजधानी और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने घोषणा की है कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) कश्मीरी गेट आईएसबीटी से उत्तर प्रदेश के बड़ौत तक नई अंतरराज्यीय एसी बस सेवा शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
नई सेवा के तहत रोजाना सुबह और शाम तीन-तीन एसी बसें दोनों ओर से चलाई जाएंगी। दिल्ली से बड़ौत की ओर बसें सुबह 4:50 बजे, 5:20 बजे और 5:50 पर रवाना होंगी। वहीं, शाम को 5:00 बजे, 5:30 बजे और 6:00 बजे बसें बड़ौत के लिए चलेंगी। दूसरी ओर बड़ौत से दिल्ली की तरफ सुबह 7:00 बजे, 7:30 बजे और 8:00 बजे तथा शाम को 7:30 बजे, 8:00 बजे और 8:30 बजे एसी बसें आएंगी।
विज्ञापन
लगभग 60 किलोमीटर लंबे इस रूट पर सरकार ने किराये को बेहद किफायती रखा है। नई एसी बस सेवा का न्यूनतम किराया 32 रुपये और अधिकतम किराया 125 रुपये निर्धारित किया गया है। मंत्री ने कहा कि इसका मकसद हर वर्ग के लोगों को आरामदायक और सस्ती यात्रा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
दिल्ली से बड़ौत जाने वाली बसें खजूरी खास, भजनपुरा, लोनी बस स्टैंड, यूपी बॉर्डर, लोनी, मंडोला, खेकरा, काठा, बागपत, गौरीपुर, सरूरपुर और ट्योढ़ी से होकर गुजरेंगी। इसी तरह बड़ौत से दिल्ली आने वाली बसें भी इन्हीं मार्गों से होकर कश्मीरी गेट आईएसबीटी पहुंचेंगी। परिवहन मंत्री ने संकेत दिया कि आने वाले समय में अन्य अंतरराज्यीय रूटों पर भी एसी बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।