Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DSGMC expressed concern over the assault on a Sikh youth

Delhi NCR News: सिख युवक के साथ मारपीट पर डीएसजीएमसी ने जताई चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। चंदर विहार स्थित खंडा चौक पर एक सिख युवक के साथ हुई मारपीट की घटना को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने गंभीरता से लिया है। कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक लंबे समय से चंदर विहार क्षेत्र में स्वेच्छा से ट्रैफिक नियंत्रण में सहयोग कर रहा था जिससे इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था काफी हद तक सुचारु बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति गलत दिशा में वाहन चला रहा था। जब स्वयंसेवक सिख युवक ने उसे ऐसा न करने की सलाह दी तो वह व्यक्ति भड़क गया। वह साथियों को बुला लाया और सभी ने मिलकर सिख युवक के साथ मारपीट की। कमेटी ने स्पष्ट किया कि सेवा करने वाले ये युवक पूरी तरह से निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं और इलाके में शांति बनाए रखने में योगदान दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed