{"_id":"b94abef5663ce762404626e3f74cab0a","slug":"drain-drowning-death-of-another-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबने से एक और मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में डूबने से एक और मासूम की मौत
अमर उजाला, लोनी
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाबर तालाब कॉलोनी में शनिवार शाम को एक वर्षीय मासूम की नाले में डूबने से मौत हो गई। बच्चा बाहर खेल रहा था। खेलने के दौरान वह नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
जब बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। बच्चे का शव नाले में पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद परिवार में मातम का माहौल छा गया। डाबर कॉलोनी में सलीम परिवार के साथ रहते हैं।
वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनके दो बेटे जुबेर (5) और समद (1) वर्ष हैं। शनिवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे समद बाहर खेल रहा था। जब शाहिदा ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसकी कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन
जिसके बाद वह बाहर निकली, तो समद कहीं भी दिखाई नहीं दिया। उन्होंने उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने इसकी सूचना पति को दी। पति भी घर पहुंचे और पड़ोसियों के साथ बेटे की खोजबीन की।
ढूढ़ते हुए बच्चा घर के पास खुले नाले में पड़ा हुआ दिखाई दिया। लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह खेलते समय नाले में गिर गया होगा।
सफाई के लिए खोला गया था नाला
लोगों का कहना है कि नाले को पटिया डालकर ढका गया था। जिससे कोई हादसा नहीं हो लेकिन दो दिन पहले नाले की सफाई के लिए पटिया को हटा दिया गया था। नाले की सफाई के बाद पटिया को नहीं लगाया गया।
जिसकी वजह से बच्चा खेलते हुए नाले में गिर गया। देर रात बच्चे के शव को कॉलोनी के कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
उधर, नगर पालिका के ईओ डीके राय से इस मामले में उनके पक्ष के लिए फोन किया गया लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था।