{"_id":"6a086723988fa98bd10f341f","slug":"drain-cleaning-is-progressing-rapidly-with-silt-removal-continuing-overnight-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-136652-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ड्रेन की सफाई में तेजी, रातभर चल रहा सिल्ट हटाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ड्रेन की सफाई में तेजी, रातभर चल रहा सिल्ट हटाने का काम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के गोकलपुर ड्रेन की सफाई को लेकर स्थानीय स्तर पर तेजी दिखाई दे रही है। इलाके में रात के समय लगातार सिल्ट हटाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिससे बरसात से पहले जलभराव की समस्या को कम करने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय पार्षद रेखा रानी ने बताया कि काम के तहत रोजाना 25 से 30 ट्रॉली सिल्ट नाले से निकाली जा रही है। दिन में ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसलिए सफाई का काम रात में कराया जा रहा है। मानसून से पहले ड्रेन की पूरी सफाई का लक्ष्य रखा गया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि अगर इसी तरह नियमित सफाई होती रही तो बारिश में पानी भरने की समस्या कम की जा सकती है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि रात में काम होने से बाजार और सड़क यातायात भी प्रभावित नहीं हो रहा।