{"_id":"6a33b33f0e0fac3bb70198ae","slug":"dr-manish-gupta-brutally-murdered-domestic-help-meena-in-amar-colony-police-station-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की पॉश कॉलोनी में मर्डर: छत पर मिला घरेलू सहायिका का खून से लथपथ शव, डॉक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की पॉश कॉलोनी में मर्डर: छत पर मिला घरेलू सहायिका का खून से लथपथ शव, डॉक्टर गिरफ्तार
Thu, 18 Jun 2026 02:28 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:28 PM IST
सार
दिल्ली के माउंट कैलाश में हत्या की वारदात से सनसनी मच गई। डॉक्टर मनीष गुप्ता ने अपनी 45 वर्षीय घरेलू सहायिका मीना की बल्लम और चाकू से कथित हत्या कर दी।
विज्ञापन
घरेलू सहायिका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर ने अपनी घरेलू सहायिका की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता ने 45 वर्षीय मीना की हत्या की और उसका शव माउंट कैलाश स्थित अपने घर के पास एक इमारत की छत पर मिला। पुलिस को आज सुबह 11:36 बजे इस घटना की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे अफसर
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही एसीपी कालकाजी, एसएचओ अमर कॉलोनी और स्थानीय पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां एक महिला का शव पाया, जिसकी पहचान बाद में मीना के रूप में हुई। मीना की उम्र 45 वर्ष थी और वह घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।
विज्ञापन
Trending Videos
डॉक्टर ने कबूला जुर्म
आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता, जो 50 के दशक में हैं और एमबीबीएस (त्वचा विशेषज्ञ) हैं, शव के पास ही मौजूद था। उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने पहले एक बल्ले से और फिर चाकू से मीना पर हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

लंबे समय से डॉक्टर के घर पर काम कर रही थी नौकरानी
पुलिस को एक पीसीआर कॉल के जरिए माउंट कैलाश स्थित डॉक्टर मनीष गुप्ता के घर के पास एक महिला की हत्या की जानकारी मिली थी। कॉलर ने बताया कि पास की इमारत की छत पर एक महिला खून से लथपथ पड़ी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मीना का शव बरामद किया। मीना लंबे समय से डॉक्टर गुप्ता के घर में काम कर रही थी। आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए जा रहे हैं। अपराध स्थल का निरीक्षण करने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी है। इस मामले में और जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाएगी।