फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   double murder in greater noida all updates and developments

दोहरे हत्याकांड से दहला ग्रेटर नोएडा, एक शव के पास तमंचा मिलने से उलझन में पुलिस

Tue, 03 Sep 2019 11:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Sep 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
double murder in greater noida all updates and developments
ग्रेटर नोएडा में दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जुनपद में दोहरे हत्याकांड से सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि दोनों शव सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की 130 मीटर रोड किनारे झाड़ियों में मिले हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों शवों में गोली लगने के निशान हैं और इनमें से एक शव के हाथ के पास 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। यह तमंचा मिलने से पुलिस उलझन में पड़ गई है।
विज्ञापन


पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों ने एक-दूसरे की हत्या की है। लेकिन इस बात की भी पूरी आशंका है कि हत्यारोपियों ने हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए एक शव के हाथ के पास तमंचा रख दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अभी ये भी पता नहीं लगा सकी है कि बरामद शव किसके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed