फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   double murder in delhi mianwali mother and daughter stabbed in their residence

दिल्ली के मियांवली में डबल मर्डरः पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे, इस हाल में मिला मां-बेटी का शव

Sat, 22 Sep 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Sep 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
double murder in delhi mianwali mother and daughter stabbed in their residence
Double Murder

मियांवाली नगर इलाके में बुजुर्ग महिला व उसकी 40 वर्षीय दिव्यांग बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव शनिवार सुबह रसोई व बेडरूम में मिले। हत्या 18 से 24  घंटे पहले किए जाने का अंदेशा है। घर का ज्यादातर सामान ज्यों का त्यों मिला है। ऐसे में वारदात क्यों और किसने की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हत्या में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका जता रही है। हत्यारों का सुराग लगाने के लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शशि तलवार (60) पैरों से दिव्यांग बेटी निधि(40) के साथ 965, हरि किशन नगर, मियांवाली नगर में रहती थी। उसका एक बेटा मुंबई और दूसरा कनाडा में रहता है, जबकि एक मामले में जेल में बंद पति की कुछ वर्ष पहले जेल में ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


शनिवार  सुबह करीब 9.15 बजे नौकरानी सुमित्रा ने उनके घर पहुंची। किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह बराबर वाले घर काम के लिए चली गई। इस दौरान उसने देखा कि शशि के मकान का पिछला गेट खुला था। सुमित्रा वहां से घर में दाखिल हो गई। उसने बेडरूम में निधि का शव बिस्तर पर पड़ा देखकर शोर मचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है शशि के परिवार की स्थिति

double murder in delhi mianwali mother and daughter stabbed in their residence
double murder in mianwali - फोटो : एएनआई
पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को रसोई में शशि का शव मिला, उसका गला रेता गया था। जबकि निधि की हत्या तकिये से दम घोंटकर की गई, उसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठुसा हुआ था। मुंह और सिर पर भारी वस्तु  से चोट पहुंचाने के निशान भी पाए गए हैं।  

चाय बनाने की तैयारी थी...
पुलिस  के अनुसार हत्या 18 से 24 घंटे पहले किए जाने का संदेह है। मृतकों के तीन मोबाइल घर से बरामद हो गए हैं। छानबीन के दौरान पुलिस को रसोई में इस्तेमाल किया गिलास मिला। नमकीन व बिस्किट भी रखे हुए थे। पुलिस मानना है कि कोई जानकार घर में आया था, जिसके लिए चाय बनाने की तैयारी थी। क्राइम टीम ने मौके से सक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed