{"_id":"5b7e55a5db0d8a12b5853a6d4c0469c8","slug":"doctors-in-greater-noida-will-be-ready-next-year-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल से ग्रेटर नोएडा में तैयार होंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल से ग्रेटर नोएडा में तैयार होंगे डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 31 Oct 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा मेडिकल यूनिवर्सिटी मेडिकल शिक्षा के लिए तैयार है। मार्च 2015 से यहां एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। सीपीएमटी के माध्यम से छात्रों को प्रवेश मिलेगा। पहला बैच 100 छात्रों का होगा, जिससे पहले फैकल्टी की नियुक्ति होगी। नवंबर में विधानसभा सत्र में यूनिवर्सिटी एक्ट और एसएस चाइल्ड पीजीआई एक्ट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होना जिले के लिए बड़ी सौगात होगी। सीपीएमएटी में चयनित होने वाले जिले और आसपास के छात्रों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। छात्रों को पढ़ाने के लिए पहले चरण में 102 फैकल्टी नियुक्त की जाएंगी। एक्ट पास होने के बाद सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई और ग्रेनो मेडिकल यूनिवर्सिटी एम्स की तरह ही स्ववित्तपोषित हो जाएंगे। चिकित्सा सुविधाओं और मेडिकल शिक्षा के लिए यह दोनों ही प्रोजेक्ट एम्स की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
चिकित्सा निदेशक डॉ ए के भट्ट ने बताया कि एमबीबीएस का पहला बैच निकलने के बाद एमडी और एमएस की पढ़ाई शुरू होगी। इसमें करीब साढ़े चार साल लगेंगे। इसके बाद डीएम और एमसीएच की पढ़ाई शुरू होगी। उन्होंने बताया कि चाइल्ड पीजीआई में मेडिकल की सुपर स्पेशलाइजेशन की पढ़ाई शुरू होनी है लेकिन इसमें वक्त लगेगा। मेडिकल शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी को पहले विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
एसएस चाइल्ड पीजीआई एक्ट पास होने के बाद चाइल्ड पीजीआई में मरीजों को भर्ती करने, ऑपरेशन और इमरजेंसी जैसी सुविधाएं शुरू होंगी। बता दें कि चाइल्ड पीजीआई में वर्तमान समय में मरीजों को सिर्फ ओपीडी और पैथोलॉजी की सुविधा ही मिल रही है। भर्ती करने की सुविधा, इमरजेंसी और ऑपरेशन की सुविधाओं का शुरू होना अब फाइनल बताया जा रहा है।