फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctor returning to work after end strike in Delhi

महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में तोड़फोड़ का मामला: वापस लौटे डॉक्टर, पुलिस को दी शिकायत

Wed, 19 Jun 2019 09:32 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Jun 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
Doctor returning to work after end strike in Delhi
फाइल फोटो
छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म मामले में बीती रात हुई दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में तोड़फोड़ के चलते हड़ताल पर गए डॉक्टर बुधवार सुबह वापस काम पर पहुंच गए। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को घटना के खिलाफ शिकायत देने के बाद डॉक्टरों का गुस्सा शांत हुआ। 
विज्ञापन


उधर इनके समर्थन में उतरे यूआरडीए और फोर्डा ने भी अपना विरोध वापस ले लिया। बुधवार सुबह स्वास्थ्य विभाग से निर्देश जारी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने दिल्ली पुलिस को अस्पताल में तोड़फोड़ होने और कुछ डॉक्टरों के चोटिल होने के संदर्भ में शिकायत दी। 
विज्ञापन


शिकायत पुलिस को सौंपने के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल को खत्म किया और वे वापस ओपीडी में पहुंचे और मरीजों का उपचार शुरू किया। दिल्ली पुलिस के अनुसार अस्पताल प्रबंधन से शिकायत मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें देना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. समीर कक्कड़ ने बताया कि मरीजों की असुविधा को देखते हुए उन्होंने हड़ताल वापस ले ली है। 

साथ ही अस्पताल की ओर से शिकायत भी पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि भीड़ का अस्पताल पर हमला करना गलत था। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर लोगों की सुरक्षा के लिए हैं न कि किसी के गुस्से का शिकार होने के लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed