{"_id":"5ae5fc0b4f1c1bed778b59d9","slug":"doctor-nurse-sacked-in-the-under-tree-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के नीचे हुए प्रसव में आरोपी डाक्टर-नर्स बर्खास्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ के नीचे हुए प्रसव में आरोपी डाक्टर-नर्स बर्खास्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजेसर के शहरी स्वास्थ्य केंद्र में पेड़ के नीचे हुई महिला की डिलीवरी मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आरोपी डॉक्टर और नर्स को बर्खास्त कर दिया है। शनिवार को हुई घटना में जांच कमेटी गठित की गई थी। रातोंरात जांच करने वाले डा. सतीश गर्ग ने आरोपियों की जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपी। मामले में एनएचएम के तहत सेवारत लापरवाही बरतने वाली डाक्टर और नर्स को बर्खास्त कर दिया गया है।
शनिवार की सुबह एसी नगर निवासी मनीषा को प्रसव पीड़ा के दौरान परिवार मनीषा को लेकर मुजेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। आठों पहर सेवा देने के लिए खोले गए शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर ताला जड़ा देख परिवार ने स्वास्थ्य केंद्र के नंबर पर संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसी बीच मनीषा की डिलीवरी पेड़ के नीचे ही हो गई। मनीषा के पति सुशील ने मामले की शिकायत वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी से की।
महिला के साथ हुई लापरवाही की शिकायत जैसे ही मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को मिलते ही जांच कमेटी बना दी गई। जांच अधिकारी डा. सतीश गर्ग ने एक रात में ही मामले की जांच कर लापरवाह डाक्टर और नर्स की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की। जांच रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी डाक्टर और नर्स को बर्खास्त कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी डाक्टर नीरु गुप्ता और नर्स कृष्णा को लापरवाही के मामले में आरोपी पाया गया है।
विज्ञापन
लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कार्यवाई कर दी गई है। उम्मीद है भविष्य में लापरवाही करने से पहले लोग इस घटना से सबक लेगें।- डॉ. गुलशन अरोड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी