{"_id":"5cccd407bdec2207826dc614","slug":"doctor-garima-was-killed-in-one-sided-love-accused-arrested-from-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में की थी डॉक्टर गरिमा की हत्या, खुदकुशी करने जा रहा आरोपी रुड़की से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार में की थी डॉक्टर गरिमा की हत्या, खुदकुशी करने जा रहा आरोपी रुड़की से गिरफ्तार
Sat, 04 May 2019 05:21 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 04 May 2019 05:21 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर चंद्र प्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजीत नगर में डॉ. गरिमा की हत्या का खुलासा करते हुए शुक्रवार को पुलिस ने उसके साथी डॉ. चंद्र प्रकाश को रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गंगनहर के पुल पर आत्महत्या करने की कोशिश में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह गरिमा से एकतरफा प्यार करता था। उसकी शादी होने वाली थी और उसे लग रहा था कि वह दूरी बना लेगी। इस पर गरिमा से उसकी बहस हो गई। इस पर पहले उसका गला घोंटा और बेहोश होने पर चाकू से गला रेत दिया।
विज्ञापन
अपराध शाखा के उपायुक्त डॉ. जी. रामगोपाल नायक ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी के ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की में होने की सूचना मिली। एसीपी जसबीर सिंह की टीम को वहां भेजा गया। वह गंगनहर की गहराई के बारे में लोगों से पूछ रहा था, तभी उसे दबोच लिया।
विज्ञापन