फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Do not ignore chest pain thinking it is gas

Heart Attack: छाती के दर्द को गैस समझकर न करें नजरअंदाज, दिल को स्वस्थ रखना है तो रखें इन बातों का ख्याल

Tue, 08 Apr 2025 12:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 08 Apr 2025 12:10 AM IST
सार

देश में बढ़ रही दिल के दौरे की समस्या को देखते हुए सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हृदय रोग के विशेषज्ञ इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में जुटे। इस दौरान देश में सामने आ रहे अचानक दिल के दौरे, दिल के दौरे से मौत सहित दूसरे विषयों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Do not ignore chest pain thinking it is gas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

छाती में होने वाले दर्द को गैस समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकत है। यदि लक्षण दिल के दौरे के तरह है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। दिल का दौरा पड़ने के बाद आधे मरीज इसी कारण दम तोड़ देते हैं या समस्या गंभीर हो जाती है।

विज्ञापन


दरअसल, देश में बढ़ रही दिल के दौरे की समस्या को देखते हुए सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हृदय रोग के विशेषज्ञ इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में जुटे। इस दौरान देश में सामने आ रहे अचानक दिल के दौरे, दिल के दौरे से मौत सहित दूसरे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही विस्तार से बताया कि गया किन कारणों से दिल का दौरा आ सकता है। डॉक्टरों ने बताया कि हृदय में रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों में अचानक अवरोध होने से हार्ट अटैक आ सकता है। इसके लक्षणों में तेज दर्द के अलावा, सीने में जलन या भारीपन सहित दूसरे कारण शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस मौके पर एम्स के कार्डियोलाजी विभाग के प्रोफेसर डा. अंबुज रॉय ने कहा कि दिल के दौरे के लक्षण को लेकर हर किसी को जागरूक रहना चाहिए। यदि इसके बारे में घर के हर सदस्य को पता होगा तो वह तुरंत प्रतिक्रिया कर सकता है। मरीज को डॉक्टर के पास लेकर आ सकत है। हार्ट अटैक होने पर लक्षण की जल्द पहचान, तुरंत ईसीजी कर तुरंत ब्लड पतला करने वाली दवा व क्लाट बस्टर दवा देना जरूरी होता है। हार्ट अटैक के एक घंटे के भीतर इलाज मिल जाए तो कई जानें बचाई जा सकती हैं। मौजूदा आकड़े बताते है कि 45 फीसदी मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। केवल 10.8 फीसदी मरीज ही उचित इलाज के लिए समय पर बेहतर अस्पताल में पहुंच पाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 के बाद करवाएं जांच 
डॉक्टर राय ने कहा कि दिल के दौरे की समस्या जिस तेजी से बढ़ रही है उसे देखते हुए सलाह दी जाती है कि 25 साल के बाद वर्ष में एक बार हृदय की स्क्रीनिंग के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर व कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करानी चाहिए। प्री-हाइपरेटेंशन के लोगों को नियमित ब्ल्ड प्रेशर की जांच करनी चाहिए। खानपान में रंग बिरंगे दिखने वाली हरी सब्जियों व फलों का सेवन अधिक करना चाहिए। प्रतिदिन 400 ग्राम फल व हरी सब्जियों का सेवन जरूरी है। चावल की जगह रागी, ज्वार, बाजार सहित मोटा आजान व प्रोटीन के लिए दाल, बिन्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा योगा करें। वहीं प्रोफेसर डा. नितीश नाइक ने कहा कि सप्ताह में 150 मिनट व्यायाम, प्रतिदिन सात हजार कदम पैदल चलना भी जरूरी है। लगातार आधे से अधिक देर तक कहीं बैठे न रहें। 

यह दस बातें रखेंगी दिल को स्वस्थ 
- बचें तनाव से
- न करें तंबाकू का  सेवन
- करें नियमित व्यायाम 
- संतुलित रखें शरीर के वजन 
-खानपान में हो स्वस्थ 
-नियमित करवाए ब्लड प्रेशर जांच 
-शुगर नियंत्रित रखें
-कालेस्ट्रोल जांच कर नियंत्रित रखें
-हृदय रोग हो तो एस्प्रिन जीवन भर लेना जरूरी
-हृदय रोगियों व जोखिम वाले लोगोें को स्टेटिन दवा का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed