फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Do not get the benefit of two September home

दो सितंबर को घर से न निकलने में है भलाई

Wed, 26 Aug 2015 11:02 PM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 26 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Do not get the benefit of two September home

परिवहन निगम के कर्मचारियों ने दो सितंबर को प्रदेश में रोडवेज बसों के चक्काजाम का एलान किया है। मध्य रात्री से रोडवेज बसों को जहां के तहां रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन


कर्मचारी केंद्र सरकार के रोड सेफ्टी एक्ट का विरोध कर रहे हैं। बृहस्पतिवार से प्रदेश में सभी डिपो पर गेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।

यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन की आपात बैठक बुधवार शाम शहर एक होटल में संपन्न हुई। यूनियन के प्रदेश सचिव चौधरी ओमवीर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार रोड सेफ्टी एक्ट ला रही है।
विज्ञापन


इससे रोडवेज के कर्मचारियों-अधिकारियों का उत्पीड़न होगा। यह एक्ट कर्मचारियों का विरोधी है। इसको लागू नहीं होने दिया जाएगा।

इसके विरोध में एक/दो सितंबर की मध्य रात्री से इसके विरोध में बसों के पहिए जहां के तहां थम जाएंगे। उन्होंने यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए दो सितंबर को यात्रा से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों के चक्का जाम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात को बसों के थमने से आफत झेलनी पड़ेगी।

एआरएम कार्मिक अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि कर्मचारी यूनियनों ने चक्काजाम की घोषणा की है। उनसे वार्ता की जा रही है। उम्मीद है चक्का जाम की स्थिति नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed