फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC prepares for completion IP extension to Trilokpuri metro, trial run start soon

डीएमआरसी ने पूरी की तैयारियां, साल के अंत में लोगों को मिलेगा पिंक लाइन का तोहफा

Mon, 16 Jul 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jul 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
DMRC prepares for completion IP extension to Trilokpuri metro, trial run start soon

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर) पर आईपी एक्सटेंशन से त्रिलोकपुरी के बीच ट्रायल रन जल्द शुरू होने वाला है। इस सेक्शन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ट्रायल रन पूरा होने के बाद पिंक लाईन का यह हिस्सा भी यात्रियों के लिए जल्द खुलने के लिए तैयार हो जाएगा।      

विज्ञापन


आईपी एक्सटेंशन से त्रिलोकपुरी के बीच ट्रायल रन की तैयारियों अंतिम पड़ाव में हैं। वर्तमान में आईपी एक्सटेंशन से शिव विहार की ओर मेट्रो ट्रायल जारी है, लेकिन आईपी एक्सटेंशन के दूसरी तरफ त्रिलाकपुरी की ओर ट्रायल रन निर्माण कार्य में देरी की वजह से नहीं शुरू हो सका था। आईपी एक्सटेंशन व त्रिलोकपुरी के बीच चार स्टेशन हैं। जिनके नाम आईपी एक्सटेंशन, विनोद नगर, विनोद नगर ईस्ट और त्रिलोकपुरी हैं।
विज्ञापन


हालाकि त्रिलाकपुरी मेट्रो स्टेशन को जमीनी विवाद के कारण मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन से नहीं जोड़ा जा सका है। इन दोनों स्टेशनों के बीच का हिस्सा जुडने के बाद ट्रायल आगे की ओर भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक त्रिलोकपुरी और मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन के जुडने तक त्रिलाकपुरी से शिव विहार की ओर और उधर मयूर विहार पॉकेट-1 से लाजपत नगर की ओर मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इन दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच के हिस्से के जुडने के बाद पूरी पिंक लाईन पर साल के अंत तक मेट्रो सेवाए शुरू हो जाएंगी। 


आईपी एक्सटेंशन से त्रिलाकपुरी का इलाका घनी आबादी वाला क्षेत्र है। हालांकि जमीनी विवाद के कारण इस क्षेत्र के लोगों को मेट्रो के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। बहरहाल डीएमआरसी द्वारा आईपी एक्सटेंशन से त्रिलोकपुरी के बीच जल्द ट्रायल रन शुरू करने की कोशिशें की जा रही हैं। संभावना है कि जुलाई के अंत तक इस सेक्शन पर ट्रायल रन शुरू हो जाएगा।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed