कोरोना की मार: दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों के वेतन में होगी भारी कटौती
कोरोना वायरस के चलते कई महीने से दिल्ली मेट्रो का संचालन ठप होने की वजह डीएमआरसी को भारी घाटा झेलना पड़ा है। इसी के मद्देनजर मेट्रो ने कर्मचारियों की सुविधाओं और भत्तों में 50 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है। वेतन कटौती अगस्त 2020 से लागू होगी। मूल वेतन (बेसिक पे) पर 15.75 प्रतिशत की दर से कर्मचारियों को भत्ता दिया जाएगा। कई जरूरी कामों के लिए एडवांस पेमेंट की सुविधा पर भी रोक लगाई गई है।
In view of adverse financial condition due to non-operation of metro services, perks & allowances to be reduced by 50% with effect from Aug 2020. Starting with the salary for Aug, perks & allowances will be payable at the rate of 15.75% of Basic Pay: Delhi Metro Rail Corporation pic.twitter.com/QLrs14tUoe
— ANI (@ANI) August 18, 2020विज्ञापन
डीएमआरसी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि मेट्रो सेवाएं नहीं चलने की वजह से वित्तीय स्थिति बहुत खराब है लिहाजा यह फैसला लेना पड़ा है। आदेश में कहा गया है कि इसमें महीने से अगले आदेश तक पर्कस और भत्तों में 50 प्रतिशत की कटौती की गई है।