{"_id":"58af19c44f1c1b635fb234f0","slug":"disturbed-by-the-roadside-to-urinate-filmmaker-pete-put-the-dtc-bus-conductor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे पेशाब करने से टोका तो डीटीसी बस कंडक्टर ने साहित्यकार को पीट डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे पेशाब करने से टोका तो डीटीसी बस कंडक्टर ने साहित्यकार को पीट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
devi prasad mishra
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहे डीटीसी बस कंडक्टर को रोकना एक साहित्यकार व फिल्मकार को काफी महंगा पड़ गया। गाजीपुर इलाके में सड़क किनारे पेशाब कर रहे बस कंडक्टर को साहित्यकार देवी प्रसाद मिश्र ने टोका तो आरोपी ने बस चालक व एक अन्य के साथ मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
यही नहीं आरोपियों ने मिश्र को बस से कुचलकर जान से मारने की भी धमकी दी। मिश्र की शिकायत पर गाजीपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने डीटीसी प्रबंधन को नोटिस कर कर चालक व कंडक्टर को पेश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 60 वर्षीय देवी प्रसाद मिश्र परिवार के साथ आईपी एक्सटेंशन में रहते हैं। बुधवार रात वह कौशांबी स्थित अपने स्टूडियो से 7:30 बजे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच उन्होंने देखा कि हरे रंग की डीटीसी बस नंबर-डीएल वनपी, सी-1083 का कंडक्टर गाजीपुर लाल बत्ती से पूर्व फुटपाथ पर खड़ा होकर पेशाब कर रहा था। मिश्र ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ गाली गलोच शुरू कर दी। बहस होने के बाद बस कंडक्टर चला गया। आरोप है कि कुछ दूर आगे जाकर कंडक्टर, चालक और एक अन्य ने बस रोककर मिश्र को बुरी तरह पीटा। बाद में जान से मारने की धमकी देकर वे फरार हो गए।