फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dispute between two parties over money transaction in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, सूचना पर पहुंची पुलिस पर किया हमला; एक सिपाही घायल

Sun, 27 Apr 2025 10:20 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 27 Apr 2025 10:20 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Dispute between two parties over money transaction in Greater Noida
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर एंड आर कॉलोनी के गांव नंगला शरीफ खां में पैसे के लेनदेन को लेकर शनिवार शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान डायल 112 का चालक घायल हो गया। पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जेवर के मौहल्ला कानूनगोयान के दीपक शर्मा ने आर एंड आर कॉलोनी के गांव नंगला शरीफ खां के वसीम व उसके चचेरे भाई आसिफ के परिजनों ने पैसे उधार ले रखे थे। शनिवार शाम को दीपक शर्मा अपने पैसे का तकादा करने के लिए उनके घर गया था, जिसको लेकर दीपक तथा वसीम व आसिफ के विवाद हो गया। दीपक ने डायल 112 पर झगडे की सूचना कंट्रोल रूम को दी थी। 
विज्ञापन


सूचना के कुछ समय बाद पीआरवी मौके पर पहुंच गई, जहां पर दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग इकठ्ठे हो गए। जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष द्वारा गमला फेंककर पुलिस पर हमला कर दिया गया। इसमें पीआरवी के चालक अमित कुमार के पैर में चोट लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक बृजलाल यादव ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिरीक्षक बृजलाल यादव ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए दीपक, वसीम व आसिफ तथा एक अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा पुलिस पर हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों वांछित आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अज्ञात आरोपित की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed