फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Discussions on name of new minister in lpace of sandeep kumar, govt will not in hurry

संदीप की जगह नए मंत्री के नाम पर चर्चाओं का बाजार गर्म, जल्दबाजी में नहीं सरकार

Fri, 02 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Discussions on name of new minister in lpace of sandeep kumar, govt will not in hurry
Kejriwal - फोटो : अमर उजाला

सेक्स स्कैंडल में नपे संदीप कुमार की जगह नए मंत्री के नामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, मगर इस बार सरकार नए मंत्री को चुनने में कोई जल्दबाजी नहीं करेगी।

विज्ञापन


क्योंकि अगले एक पखवाड़े में पहले अरविंद केजरीवाल विदेश जा रहे हैं और फिर उपराज्यपाल नजीब जंग नहीं रहेंगे। ऐसे में पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास कम से कम दस दिन का समय है। 
विज्ञापन


इस दौरान संदीप कुमार का कामकाज उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंप दिया है, मगर चर्चा यह है कि पार्टी इस बार दलित चेहरे फिर लाएगी।

जानिए किन नामों की है चर्चा

Discussions on name of new minister in lpace of sandeep kumar, govt will not in hurry
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दर्जन दलित विधायक हैं। दलित चेहरे के रूप में बात करें तो चार नाम हैं, जो सबसे आगे चल रहे हैं। इसमें सीमापुरी से राजेंद्र पाल गौतम, करोल बाग विधानसभा से विशेष रवि, देवली विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक प्रकाश जारवाल को नया मंत्री बनाया जा सकता है।

इसके अलावा पूर्व मंत्री गिरीश सोनी और अजय दत्त भी दौड़ में शामिल हैं। राजेंद्र पाल गौतम पढ़े लिखे मंत्री के रूप में सबसे आगे हैं, लेकिन वह यमुनापार से आते हैं। वहां से पहले ही तीन मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष हैं। ऐसे में उनके लिए जगह पाना थोड़ा मुश्किल है।

मालूम हो कि 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल के पास 67 विधायक हैं। दो मंत्री केजरीवाल पहले ही बर्खास्त कर चुके हैं, बाकी 21 विधायक संसदीय सचिव हैं, जिसके बाद दलित चेहरा सरकार में रखने के लिए आरक्षित सीट से नया मंत्री बनाया जाना है।

विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों में से एक संदीप कुमार थे। अब राजेंद्र पाल गौतम, प्रकाश जारवाल, विशेष रवि और अजय दत्त ऐसे हैं जिनके पास कोई पद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed