फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dirty and foul-smelling water flowing from taps in Okhla.

Delhi NCR News: ओखला में नलों से आ रहा गंदा और बदबूदार पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। ओखला औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल बोर्ड की पाइपलाइन में सीवर का पानी मिल रहा है। लोगों के अनुसार, पानी इतना गंदा है कि इसे पीने के साथ-साथ दूसरे कामों में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। मजबूरी में कई दफ्तर के लोग निजी टैंकरों का पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


एक दफ्तर में काम करने वाले प्रवीण ने बताया कि करीब एक साल से गंदे पानी की शिकायत है। पानी से इतनी बदबू आती है कि नल के पास खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुलदीप ने बताया कि पिछले छह-सात महीने से उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मनीष ने बताया कि कई बार स्थानीय विधायक और जल बोर्ड से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि ओखला औद्योगिक क्षेत्र में साफ पानी की सुविधा जरूरी है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने जल बोर्ड से जल्द पाइपलाइन की जांच कर साफ पानी की आपूर्ति शुरू करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed