फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Forms for odd-semester exams at Jamia can be filled starting September 25

Delhi NCR News: जामिया में ऑड सेमेस्टर परीक्षा के लिए 25 सितंबर से भर सकेंगे फॉर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
-बिना विलंब शुल्क 20 अक्तूबर तक जमा होंगे फॉर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने ऑड सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। नियमित और पार्ट टाइम पाठ्यक्रमों में पढ़ रहे छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म 25 सितंबर से 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे।
इसमें सभी अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के साथ सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा के छात्र फॉर्म भर सकेंगे। बैकलॉग पेपर वाले छात्रों को भी इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वहीं पीएचडी कोर्स वर्क के छात्रों के लिए भी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म इसी अवधि में भरे जाएंगे। इसमें सत्र 2025-26 के सेमेस्टर-2 और सत्र 2026-27 के सेमेस्टर-1 के शोधार्थी शामिल हैं। इसके अलावा बिना विलंब शुल्क के फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 20 अक्तूबर है। इसके बाद 30 अक्तूबर तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा कर सकेंगे। फॉर्म में सुधार या संशोधन एक से पांच नवंबर तक हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed