{"_id":"5ef725668ebc3e42f57da8df","slug":"dilwali-police-has-done-a-commendable-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने साबित किया दिल्ली पुलिस है ‘दिल की पुलिस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने साबित किया दिल्ली पुलिस है ‘दिल की पुलिस’
Sat, 27 Jun 2020 04:24 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 27 Jun 2020 04:24 PM IST
सार
- - सुनसान इलाके में कार खराब होने से परेशान गुरुग्राम की युवती की मदद की
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमला मार्केट थाने में तैनात एक सिपाही ने अपने काम से साबित कर दिया कि दिल्ली पुलिस ‘दिल की पुलिस’ है। सिपाही ने एक सुनसान इलाके में कार खराब होने के बाद परेशान गुरुग्राम की एक युवती की कार ठीक करवाकर उसको घर पहुंचने में मदद की। युवती ने भी दिल्ली पुलिस की जमकर सराहना की।
बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे कमला मार्केट में तैनात सिपाही महेश रामलीला मैदान के पास गश्त कर रहा था। पूरा इलाका सुनसान था। महेश ने गेट नंबर-5 के पास एक युवती को परेशान देखा। सिपाही युवती के पास पहुंचा और कारण पूछा। युवती ने अपना नाम श्रद्धा सोमानी बताया। उसने कहा कि वह गुरुग्राम में रहती है और मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है।
दिल्ली किसी से मिलने आई थी, वापस जाने के दौरान कार खराब हो गई। लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। महेश ने युवती के कार की जांच खुद की, तो पता चला कि बैटरी खराब हो गई है। वह बैटरी को निकालकर अपनी बाइक से दरियागंज ले गया। तब तक सभी दुकानें बंद हो चुकी थीं। वहां से जामा मस्जिद के मोटर मार्केट भी गया, बाजार बंद था। उसके बाद उसने एक कार मैकेनिक को फोन किया, लेकिन पता चला कि वह अलीगढ़ गया हुआ है।
विज्ञापन
उस मैकेनिक से नंबर लेकर दूसरे मैकेनिक से संपर्क किया। लेकिन दूर होने की वजह से उसने आने में असमर्थता जताई। महेश ने हिम्मत नहीं हारी और वह बैटरी लेकर मैकेनिक के घर पहुंच गया। उसने मैकेनिक की मदद से दूसरी बैटरी ली और मैकेनिक को बाइक पर बिठाकर रामलीला मैदान पहुंच गया। दूसरी बैटरी कार में लगाते ही स्टार्ट हो गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद महेश अपने मकसद में कामयाब हो गया। जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने सिपाही के कार्य की सराहना करते हुए उसे पुरस्कृत करने का फैसला किया है।