फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dilraj Singh Nandha new song Maja amuses audience

दिलराज सिंह नंधा ने अपने नए गाने 'मजा' से जीता दर्शकों का दिल 

Tue, 09 Mar 2021 10:46 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 09 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dilraj Singh Nandha new song Maja amuses audience
दिलराज सिंह नंधा - फोटो : अमर उजाला

म्यूजिक सुपरवाइजर दिलराज सिंह नंधा अपने नए गाने 'मजा' से दुनियाभर में लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। इस गाने में एक्टर गुरमीत चौधरी और एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी को कास्ट किया गया है। बता दें कि, दिलराज, बी-प्रैक और सारेगामा इंडिया लिमिटेड के साथ देसी मेलोडीज ने मिलकर इस गाने के लिए काम किया है।

विज्ञापन


यह गाना सारेगामा लेबल के लिए एक बड़े गेम चेंजर के रूप में सामने आया है। अगर हम देखें, तो सारेगामा इंडिया लिमिटेड भारत के सबसे पुराने म्यूजिक लेबल में से एक है, जो रेट्रो म्यूजिक कैटलॉग को नए नॉन-फिल्मी म्यूजिक में कन्वर्ट करता है।
विज्ञापन


दिलराज का यह पहला गाना नहीं है, जिसने लोगों पर अपना प्रभाव डाला हो। उनके कई गानों ने हम सबके दिलों में एक प्रभाव छोड़ा है। हम यूं कहें तो संगीत में उनकी रुचि और अनुभव ने उन्हें काफी निखारा है, जो उनके गाने के शब्दों में साफ झलकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको अक्षय कुमार का 'फिलहाल' सांग तो याद होगा, जिसने कई दिलों के तार को जोड़ा था। बता दें कि, इस गाने में भी दिलराज ने काम किया था, जिसे 900 मिलियन से ज्यादा के व्यूज मिले थे। साथ ही, इसे नॉन-फिल्मी म्यूजिक की लिस्ट में सबसे ज्यादा पसंद भी किया गया था।


सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इसमें भी बी-प्रैक ने आवाज दी थी। दिलराज ने पंजाबी इंडस्ट्री में काम करने के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक पहचान बना ली है। उन्होंने कई गाने कंपोज किए हैं, जिनमें से हाथ चुम्मे, कोका, फिलहाल और तितलियां शामिल हैं। वहीं, इन गानों को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed