फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dilip Pandey puts an end to speculations of leaving AAP

Dilip Pandey: आप छोड़ने की अटकलों पर दिलीप पांडेय ने लगाया विराम, जानें लंबी-चौड़ी पोस्ट में क्या-क्या लिखा

Mon, 09 Dec 2024 06:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Dec 2024 06:48 PM IST
सार

दिलीप पांडेय ने अपने पोस्ट में लिखा है 'मुझमें और अरविंद केजरीवाल में कोई मतभेद दिखाना चाहते हैं, तो हवा में नाव चला रहे हैं आप- मैं कहीं नहीं जा रहा'।

विज्ञापन
Dilip Pandey puts an end to speculations of leaving AAP
दिलीप पांडेय और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : X @dilipkpandey

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) नेता दिलीप पांडेय ने सोमवार को पार्टी से नाराजगी की खबरों को खारिज किया है। अटकलें थीं कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची से बाहर किए जाने से पार्टी से खफा हैं और वह आप छोड़कर कहीं जा रहे हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि 'मुझमें और अरविंद केजरीवाल में कोई मतभेद दिखाना चाहते हैं, तो हवा में नाव चला रहे हैं आप- मैं कहीं नहीं जा रहा'।

विज्ञापन

दिलीप पांडेय ने लिखा 'देश में जब अन्ना आंदोलन शुरू हुआ था, तो मैं दूर परदेस में बैठा था। मेरे लिए सब छोड़कर आने की इकलौती वजह ‘मां भारती’ के प्रति मेरा अथाह प्रेम और सम्मान था, वो प्रेम और सम्मान समय के साथ बढ़ता गया और मैंने अपने परिवार से पहले देश को और संगठन को रखा। आज भी उसमें रत्ती भर की कमी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल देखा मैंने, अचानक से एक कैंपेन शुरू हो गया, जिसमे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ये संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि मैं पार्टी या अपने नेता अरविंद केजरीवाल के प्रति असंतोष और नाराजगी से भरा हूं। ये पढ़कर पहले तो मुझे हंसी आई और लगा कि इसे नजरअंदाज कर दूं। मगर मेरी चुप्पी के भी कई कयास लगाए जा सकते हैं, इसलिए यह बड़े अफसोस के साथ लिखना पड़ रहा है।

विज्ञापन

मैं पहली और आखिरी बार स्पष्ट कर रहा हूं कि भले ही आप अरविंद केजरीवाल के या आम आदमी पार्टी (आप) के शुभचिंतक हैं, या फिर मेरे अपने साथी हैं, ये तीनों बातें बिल्कुल एक हैं। हमारा हित और अहित एक है।

अगर आप मुझसे कोई निजी बैर निकालने के लिए भी या सिर्फ मजे के लिए (या किसी ने आपको कोई कहानी सुना कर फुसलाया है), मुझमें और अरविन्द भाई में कोई मतभेद दिखाना चाहते हैं, तो हवा में नाव चला रहे हैं आप - मैं कहीं नहीं जा रहा, पार्टी के लिए दरी बिछाने से लेकर, तिहाड़ और फिर विधानसभा जाने तक का सफर तय किया है। आप में से कोई भी भाई, साथी पार्टी ऑफिस में आ कर मुझसे मिल सकते हैं। मैं सच्चाई के रास्ते पर चलकर सदैव देश हित में काम करता रहूंगा, उसके आगे निजी पद या प्रतिष्ठा मामूली बात है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed