फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   digvijay singh attacks on kejriwal and rss

जानता हूं केजरीवाल व RSS समर्थक गाली देंगे

Sun, 15 Feb 2015 10:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Feb 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
digvijay singh attacks on kejriwal and rss

कांग्रेस महासचिव  दिग्विजय सिंह अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने कुछ हैरान करने वाली बयानबाजी कर दी है। उनका कहना है अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की एक योजना हैं।

विज्ञापन


आरएसएस केजरीवाल को कांग्रेस मुक्त भारत बनाने में प्रयोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा की यह सच्चाई बताने के बाद अरविंद केजरीवाल और आरएसएस के समर्थक उन्हें गाली भी देंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब उन्होंने अन्ना आंदोलन के बारे में बताया था कि इसके पीछे आरएसएस है, तो किसी ने मेरा विश्वास नहीं किया था। यहां तक कि मुझे पागल बुलाया गया था। लेकिन समय साथ यह साफ हो गया था।





इससे पहले शनिवार को अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि राहुल गांधी भी केजरीवाल की तरह ही कैंपेन चलाना चाहते थे। वह चाहते थे कि पार्टी में और खुलेपन लाया जाए, लोगों को जुड़ने की इजाजत दी जाए। इतना ही नहीं, वह जनसम्पर्क पर बहुत जोर देना चाहते थे लेकिन दुर्भाग्यवश नेतृत्व ने उन्हें कोई नया निर्देश जारी करने की इजाजत नहीं दी।


उधर, केजरीवाल मामले पर दिए गए बयान पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में काम शुरू हो जाए, तो खुद-ब-खुद लोगों की राय बदल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed