{"_id":"5f747a888978d03c362a3d55","slug":"dig-prisons-directed-to-conduct-detailed-inquiry-into-videos-and-photo-allegedly-taken-inside-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ जेल के वायरल वीडियो-फोटो मामले में डीआईजी को जांच के आदेश, पांच अक्तूबर तक जमा करें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ जेल के वायरल वीडियो-फोटो मामले में डीआईजी को जांच के आदेश, पांच अक्तूबर तक जमा करें रिपोर्ट
Wed, 30 Sep 2020 06:01 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 30 Sep 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
तिहाड़ जेल के कारागार संख्या एक के अंदर लिए गए कथित वीडियो और फोटो के वायरल होने के बाद बुधवार को डीआईजी (जेल) राजेश चोपड़ा से इस संबंध में जवाब मांगा गया है। महानिदेशक (कारागार) कार्यालय द्वारा जारी किए गए ऑर्डर में उन्हें पांच अक्तूबर तक रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
डीआईजी (जेल) को इस मामले में विस्तृत जांच कर निर्धारित समय के अंदर रिपोर्ट जमा करने के आदेश दिए गए हैं। उन्हें अपनी रिपोर्ट में यह भी बताने को कहा गया है कि कथित फोटो और वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, उन्हें जेल के अंदर कैसे खींचा गया जबकि दिल्ली की जेलों में मोबाइल फोन वर्जित हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही डीआईजी (जेल) अपनी रिपोर्ट में इससे संबंधित आवश्यक सलाह भी दे सकते हैं ताकि भविष्य में इस तरह के मामले दोबारा सामने न आएं।
Delhi: Office of the Director General (Prisons) directs DIG (Prisons) to conduct a detailed enquiry into videos and photographs allegedly taken inside Jail No 1 of Tihar Jail. DIG (Prisons) to submit a report by October 5
— ANI (@ANI) September 30, 2020
विज्ञापन