फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dhirendra Shastri gave statement on going to Delhi DCP office

Baba Bageshwar: दिल्ली DCP ऑफिस जाने पर बोले धीरेंद्र शास्त्री, पुलिस वालों को थी मेरी चिंता, इसलिए वहां गया

Mon, 10 Jul 2023 02:48 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 10 Jul 2023 02:48 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के डीसीपी ऑफिस में पहुंचने को लेकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हम आज कहीं न्यूज पढ़ रहे थे। न्यूज वालों ने उल्टा-पुल्टा लिखा है। हम उन्हें कहना चाहते हैं कि हम अपनी स्वेच्छा से सहर्ष गए थे।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri gave statement on going to Delhi DCP office
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपी एक्सटेंशन में चल रही बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा शुक्रवार को जैसे ही समाप्त हुई वे अनुयायियों के साथ पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी तक मौजूद रहे। बाबा ने यहां करीब एक घंटा बिताया। इसके बाद डीसीपी ऑफिस में धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगने की बहस छिड़ गई। जिसके बाद अब बाबा ने बयान दिया है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के डीसीपी ऑफिस में पहुंचने को लेकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हम आज कहीं न्यूज पढ़ रहे थे। न्यूज वालों ने उल्टा-पुल्टा लिखा। हम उन्हें कहना चाहते हैं कि हम अपनी स्वेच्छा से सहर्ष गए थे। वर्दी में जो हैं, वो भी इंसान हैं। उनके अंदर भी भावनाएं हैं। माता-पिता और संतों का सम्मान अगर पढ़े-लिखे और राष्ट्र के कानून की शपथ खाए हुए लोग नहीं करेंगे तो क्या ऐरा-गैरा करेंगे। 
विज्ञापन


बाबा ने आगे कहा कि कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ थी, जिस वजह से मेरी सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस को चिंता थी। पुलिस के कहने पर ही मैं उनके ऑफिस गया था। बता दें कि गाजियाबाद के मुरादनगर के काइट कॉलेज में रविवार देर रात कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed