फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Develop linkages between police, education institutions says LG

उपराज्यपाल बोले- न्यूयार्क-लंदन पुलिस की तर्ज पर तैयार हो दिल्ली पुलिस

Sat, 26 Aug 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Aug 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
 Develop linkages between police, education institutions says LG
delhi LG - फोटो : अमर उजाला

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वह न्यूयार्क व लंदन पुलिस की तर्ज पर खुद को भविष्य के लिए तैयार करे। इसके लिए विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करने को कहा है। उपराज्यपाल शुक्रवार को कानून व्यवस्था के मसले पर अगले दस साल की तैयारियों पर चर्चा के लिए राजनिवास में बैठक कर रहे थे। इसमें दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव व सचिव (गृह) के साथ पुलिस आयुक्त और विशेष पुलिस आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


इस मौके पर अधिकारियों ने उपराज्यपाल को पिछले 10 सालों में कानून व्यवस्था से जुड़े रुझानों की जानकारी दी। इसमें बढ़ती आबादी, पंजीकृत अपराध, आर्थिक अपराधों की प्रवृति व ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले के आंकड़े रखे गए। वहीं परिवहन, संपर्क, क्लाउड कंप्यूटिंग, सोशल मीडिया, आउट सोर्सिंग और संगठित अपराध आदि के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह आईआईटी, आईआईआईटी, डीयू के शिक्षाविदों व विशेषज्ञों के साथ अगले दस साल की कानून व्यवस्था के लिए रणनीति तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि सामाजिक रुझानों व उनकी जरूरतों को देखते हुए प्रौद्योगिकी उन्नयन का नवीनीकरण करें। पुलिस का मकसद सबको न्याय दिलाने के साथ जुर्म की पहचान व रोकथाम पर काम करना है। इसके लिए तयशुदा समय में प्रभावी रणनीति जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed