फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Detergent in milk

सावधानः फिर पाया गया दूध में डिटरजेंट

Fri, 27 Jun 2014 08:32 AM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
Detergent in milk

तीन और डेयरी के दूध के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। जिला खाद्य निरीक्षण विभाग ने दादरी, दनकौर और रबूपुरा स्थित डेयरी से ये सैंपल लिए थे। इन्हें जांच के लिए कोलकाता की सीएफएल भेजा गया, जहां से इन सैंपलों में डिटरजेंट की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी एके जायसवाल ने बताया कि सितंबर 2013 में दादरी, दनकौर और रबूपुरा स्थित डेयरी से दूध के चार सैंपल लिए गए थे। लोगों की शिकायत थी कि दूध पीने पर उन्हें उल्टी हो गई। सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए।
विज्ञापन


वहां की लैब में मिलावट की पुष्टि नहीं हुई। मार्च 2014 में नमूने कोलकाता की लैब में जांच के लिए भेजे गए। जून में वहां से रिपोर्ट आई, जिसमें नमूने फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध में वो भी नहीं है, जिसके लिए आप पीते है

Detergent in milk

जांच में वसा व प्रोटीन, मिनिरल्स, विटामिंस, लैक्टोस (एसएनएफ) आदि मानक से कम पाए गए। इसके अलावा डिटरजेंट की मिलावट पाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद डेयरी मालिकों के खिलाफ केस की तैयारी शुरू कर दी गई है।

एके जायसवाल ने बताया कि पहले लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है। इससे पहले अमूल दूध के सैंपल में भी मिलावट पाई गई थी।

जिला खाद्य निरीक्षण विभाग ने 2013-14 में दूध के 30 सैंपल लिए थे, जिसमें से अब तक नौ सैंपल फेल हो गए हैं। इसमें पांच ऐसे हैं, जिसमें ऐसे तत्व मिले हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं। अभी कुछ और रिपोर्ट आनी बाकी हैं। 2013-14 में दूध से बने उत्पादों घी, पनीर, मक्खन आदि के 70 सैंपल लिए गए थे, जिसमें 23 फेल हो गए।

लखनऊ से क्यों पास हुए सैंपल?

Detergent in milk

यह मामला गौतमबुद्ध नगर का है। जिला खाद्य निरीक्षण विभाग लखनऊ स्थिति लैब में खाद्य पदार्थ के नमूने जांच के लिए भेजता है, लेकिन अब इस लैब की रिपोर्ट पर सवाल खड़े होने लगे हैं। प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी एके जायसवाल ने बताया कि डेयरी से लिए गए दूध के चारों सैंपल लखनऊ में पास हो गए थे, लेकिन कोलकाता की लैब में इन सैंपल में डिटरजेंट की मिलावट पाई गई। एसएनएफ और वसा की मात्रा मानक से कम पाई गई है।

गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी एके जायसवाल का कहना है कि रिपोर्टों के आधार पर यह कहना गलत न होगा कि जिले में दूध की हालत खराब है। कमिश्नर खाद्य सुरक्षा के आदेश पर जिले में दूध और इससे बने उत्पादों की पड़ताल के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 25 जून से शुरू हुआ यह अभियान 27 जून तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed