फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dense Fog Disrupts Delhi Airport Operations: 177 Flights Cancelled, Over 500 Delayed

कोहरे से रफ्तार पर ब्रेक: दिल्ली एयरपोर्ट पर 177 फ्लाइट्स रद्द, कई उड़ानें प्रभावित; जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Fri, 19 Dec 2025 11:07 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 Dec 2025 11:07 PM IST
सार

दिल्ली में घने कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुईं। शुक्रवार को कुल 177 उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं दूसरी तरफ इसकी वजह से करीब 500 उड़ानें देरी से चलीं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। 

विज्ञापन
Dense Fog Disrupts Delhi Airport Operations: 177 Flights Cancelled, Over 500 Delayed
कोहरे से परेशानी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी दिल्ली में कोहरे का असर देखने को मिला। घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कामकाज बाधित हुआ। शुक्रवार को कम से कम 177 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 500 से ज्यादा उड़ानें लेट हो गईं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि कुछ इंटरनेशनल उड़ानों सहित कुल 177 उड़ानें रद्द की गईं। इस संख्या में आने और जाने वाली दोनों उड़ानें शामिल हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के डेटा के अनुसार, शुक्रवार को एयरपोर्ट पर लगभग 500 उड़ानें लेट हुईं।

विज्ञापन

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि मौसम विभाग के साथ समन्वय कर रहे हैं। रियल-टाइम मौसम पूर्वानुमान के आधार पर फैसले ले रहे हैं। कुछ फ्लाइट्स एयरलाइंस ने रद्द कीं, यात्रियों को पहले सूचित किया जा रहा है ताकि अनावश्यक एयरपोर्ट यात्रा न हो। 
 

एयरलाइंस पूर्ण रिफंड और मुफ्त रीशेड्यूलिंग की सुविधा दे रही हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पुणे, रांची, बागडोगरा, इंदौर, पटना, गोवा, वाराणसी, जोधपुर सहित कई गंतव्यों की फ्लाइट्स रद्द कीं। इंडिगो ने भी कोहरे के कारण देरी की चेतावनी दी। 
 

शाम 7:10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर डायल ने कहा कि ऑपरेशंस सामान्य हो गए हैं। दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोजाना करीब 1300 फ्लाइट्स हैंडल करता है। कोहरे के कारण CAT III ऑपरेशंस लागू हुए, जिससे देरी और रुकावटें हुईं। यात्रियों को सलाह है कि फ्लाइट स्टेटस चेक करें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed