फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue risk increasing in high rise societies in Noida

नोएडा में बढ़ रहा डेंगू का डंक: बारिश के बीच बढ़ता जा रहा खतरा, हाईराइज सोसाइटियों में मिल रहा लार्वा

Thu, 12 Sep 2024 11:06 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Sep 2024 11:06 PM IST
सार

सोसाइटियों में नोटिस के साथ चालान भी काटा जा रहा है। नोएडा के सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में डेंगू के तीन मरीज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Dengue risk increasing in high rise societies in Noida
मच्छर - फोटो : एएनआई

विस्तार

बारिश के बीच डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। डेंगू के संदिग्ध मरीज इलाज के लिए रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसी बीच शहर के सेक्टर और हाईराइज सोसाइटियों में हो रहे जलभराव से डेंगू का लार्वा पनप रहा है। इस स्थिति में सेक्टर और गांववासियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं, सोसाइटियों में नोटिस के साथ चालान भी काटा जा रहा है। नोएडा के सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में डेंगू के तीन मरीज मिल चुके हैं और दो जगह डेंगू का लार्वा पाया गया है। ऐसे में सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग पर 2500 का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा नोएडा और ग्रेनो की अन्य सोसाइटियां भी इसमें शामिल हैं।

विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया, स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना निरीक्षण कर लार्वा की खोज की जा रही है। सोसाइटियों के स्विमिंग पूल और बेसमेंट में जलभराव मिल रहा है। कूलर या अन्य पात्रों में भी पानी भरा रहता है। ऐसे में यहां डेंगू का लार्वा पाया जा रहा है। इसके अलावा जिले के अलग-अलग ब्लॉक के गांवों में भी डेंगू का लार्वा मिल रहा है। अधिकतर ऐसे इलाके हैं जहां, पिछली बार भी डेंगू का लार्वा मिला था और इस बार भी मिल रहा है। ऐसे में हर रविवार मच्छर पर वार स्लोगन के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिला डेंगू का लार्वा
-सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हैमलेट सोसाइटी में पांच जगह डेंगू का लार्वा मिला।
- सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स, एटीएस रैपसोडी सोसाइटी व सेक्टर-121 स्थित होम्स सोसाइटी में डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस।
- शिवालिक होम सोसाइटी में स्विमिंग पूल में डेंगू का लार्वा मिलने पर 5000 का चालान।
- एटीएस सोसाइटी में डेंगू का लार्वा मिलने पर 10,000 का चालान किया गया।
- बरौला में 26 जगह डेंगू का लार्वा मिला।
- रायपुर खादर, छपरौली बांगर व माेरना में 13 जगह डेंगू का लार्वा मिला।
- सदरपुर में 12 जगह डेंगू का लार्वा मिला।
(इन सभी जगह स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए)

विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
-घर में या घर के आसपास जलभराव न होने दें।
-घर के अंदर मच्छर से बचाव के लिए उचित प्रबंध करें।
-मच्छरदानी लगाकर सोएं और दरवाजे खिड़कियां बंद रखें।
-फुल आस्तीन के कपड़े पहनें।
-सर्दी लगकर बुखार आए या बदन दर्द हो या अन्य समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed