फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dengue patient died in delhi hospital, doctor blamed    

दिल्लीः डेंगू से ग्रस्त मरीज की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

Wed, 31 Oct 2018 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  Updated Wed, 31 Oct 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
dengue patient died in delhi hospital, doctor blamed    
hindu rao hospital - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में मरीज की मौत होने के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मरीज को डेंगू के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसे छाती में दर्द की शिकायत थी। अस्पताल के आपातकालीन विभाग में डॉक्टरों ने मरीज को एक्स रे कराने के लिए भेजा। तब तक मरीज को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के करावल नगर निवासी रामचंद्र को खून की जांच के बाद डेंगू की शिकायत बताई गई। उसके शरीर में प्लेटलेट्स भी लगातार कम हो रही थीं। मंगलवार सुबह उसे बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने उसे आपातकालीन विभाग में रखा हुआ था। जहां सुबह उसके खून की जांच की गई और 4 बजे रिपोर्ट आने की बात कही।
विज्ञापन


छाती में दर्द की बात बताने पर डॉक्टरों ने उसकी ईसीजी नहीं की, बल्कि उसे एक्स-रे कराने के लिए आपातकालीन विभाग से सी ब्लॉक में भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि मरीज को हार्ट अटैक आने के दौरान डॉक्टरों ने एक्स-रे कराने के लिए भेजा था। वहां काफी देर तक तक मरीज को खड़ा रहना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से टिप्पणी नहीं मिली है। हालांकि हिंदूराव अस्पताल में मरीज की मौत के पीछे डॉक्टरों की लापरवाही है या नहीं? इसे लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed