फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand for electricity increased in Delhi as the temperature drops

तापमान गिरने पर दिल्ली में बढ़ी बिजली की मांग, इसमें भी टूटा रिकॉर्ड

Sat, 02 Jan 2021 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Jan 2021 05:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for electricity increased in Delhi as the temperature drops
BSES

दिल्ली के न्यूनतम तापमान में एक सिरे से गिरावट होने के साथ-साथ दिल्ली वाले हीटर व गीजर के सहारे सर्दी दूर कर रहे हैं। इस वजह से नए साल पर बिजली की मांग 5021 मेगावाट तक पहुंच गई। यह इस सर्दी की अब तक की सबसे अधिक बिजली की मांग है।

विज्ञापन


बीएसईएस के प्रवक्ता के अनुसार, यह इस सर्दी पहली बार है जब बिजली की मांग सर्दी में 5000 मेगावाट को पार कर गई हो। प्रवक्ता के अनुसार, पिछले 2 दिनों के अंदर बिजली की मांग में 7 फ़ीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, 1 दिसंबर से अब तक 41 फ़ीसदी बढ़ी है और 1 नवंबर से अब तक कुल 60 फ़ीसदी की मांग में वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


गत वर्ष 1 जनवरी 2020 को बिजली की 5226 मेगावाट की मांग हुई थी जबकि गत वर्ष दिसंबर में 4671 मेगावाट मांग पहुंची थी। गत 16 दिसंबर को दिल्ली में 4000 मेगावाट की मांग हुई थी जो कि इस सर्दी पहली बार थी अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रवक्ता के अनुसार, आगामी दिनों में भी बढ़ती सर्दी को देखते हुए बिजली की मांग में बढ़ने की संभावना है। ऐसे में इस सर्दी दिल्ली के मांग 5480 मेगावाट तक पहुंच सकती है जबकि गत वर्ष बिजली की सर्दियों में मांग 5343 मेगावाट रही थी। गत वर्ष बीआरपीएल की 2020 मेगावाट और बीवाईपीएल की 1165 मेगावाट तक मांग रपहुंची थी जबकि इस वर्ष यह 2200 और 1270 मेगावाट क्रमश: पहुंचने की संभावना है।


 वहीं, दूसरी ओर टाटा पावर की ओर से शुक्रवार तक 1568 मेगावाट की मांग दर्ज की गई है। कंपनी द्वारा संभावना जताई जा रही है कि इस सर्दी यह 1700 मेगावाट तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed