{"_id":"6aad60a2ebc4d8cee2050f7d","slug":"demand-for-councilors-resignation-in-sanitation-workers-suicide-case-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155508-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सफाई कर्मचारी की आत्महत्या मामले में पार्षद के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सफाई कर्मचारी की आत्महत्या मामले में पार्षद के इस्तीफे की मांग
विज्ञापन
-भाजपा ने कहा कि विजय कुमार पर कार्रवाई नहीं हुई तो 20 सितंबर को आप कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निगम सफाई कर्मचारी दीपक की आत्महत्या से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी के पार्षद विजय कुमार पर लगाए गए आरोपों को लेकर दिल्ली भाजपा ने आप नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि मामले को लेकर पार्टी नेतृत्व की ओर से अब तक पार्षद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
कपूर ने कहा कि कर्मचारी के परिवार के सामने गंभीर भावनात्मक और आर्थिक संकट है, ऐसे में मामले में कार्रवाई को लेकर आप की चुप्पी चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को त्रिलोकपुरी स्थित पार्षद विजय कुमार के कार्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग करेगा।
उन्होंने कहा कि यदि विजय कुमार 19 सितंबर तक इस्तीफा नहीं देते और आप उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है तो 20 सितंबर को दिल्ली भाजपा फिरोजशाह रोड स्थित आप कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
कपूर ने आप नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और नेता सौरभ भारद्वाज से भी मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की।