फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand for Bangalore roses increased in Delhi on Valentine's Day

Valentine’s Day 2025: वैलेंटाइन डे पर प्रेमियों को भाया बंगलूरू का गुलाब, हाथों की बनी मोमबत्ती भी लुभा रही

Fri, 14 Feb 2025 07:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 14 Feb 2025 07:44 AM IST
सार

वैलेंटाइन डे पर लाल गुलाब ही दिलों की धड़कनों को जोड़ने का काम करता है। युवा जोड़े अपने प्यार को आगे बढ़ाने के लिए हर रंग के गुलाब का सहारा भी लेते हैं। हर रंग के गुलाब की अपनी खास अहमियत होती है। 

विज्ञापन
Demand for Bangalore roses increased in Delhi on Valentine's Day
गुलाब - फोटो : freepik

विस्तार

वेलेंटाइन डे पर दिल्लीवालों को बेंगलुरु का गुलाब भा रहा है। इसकी मांग इस कदर बढ़ी है कि कीमत में चार गुना तक उछाल आया है। बृहस्पतिवार को एक गुलाब 80-150 रुपये में मिला, जबकि सामान्य दिनों में इसकी कीमतें 20 से 40 रुपये तक रहती हैं। फूल विक्रेताओं का कहना है कि गुलाबों की गुणवत्ता और उनकी संख्या पर रेट तय होता है। सबसे महंगा बेंगलुरु का गुलाब है।

विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर लाल गुलाब ही दिलों की धड़कनों को जोड़ने का काम करता है। युवा जोड़े अपने प्यार को आगे बढ़ाने के लिए हर रंग के गुलाब का सहारा भी लेते हैं। हर रंग के गुलाब की अपनी खास अहमियत होती है। फूल विक्रेताओं की मानें तो भावनाओं को इजहार करने में लाल गुलाब के साथ-साथ पीले, पीच, ब्लू, पिंक, सफेद, गुलाब भी पीछे नहीं रहते हैं। वेलेंटाइन डे पर हर कोई किसी न किसी तरह की भावना का इजहार करना चाहता है। वह भावना दोस्ती, लव रोमांस, सगाई, इनोसेंस, प्रशंसा, खुशी किसी भी रूप में हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथों की बनी मोमबत्ती लोगों का लुभा रही
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में वेलेंटाइन डे का उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत रंग उत्सव के दौरान जहां लोग प्रदर्शनी देखने के लिए एकत्रित होते थे, वहीं इस बार वेलेंटाइन डे की खरीदारी भी जोर-शोर से हो रही है। एनएसडी परिसर में स्थित रंजना नामक दुकानदार की हाथों से बनी मोमबत्तियां ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। यहां विभिन्न आकार-प्रकार की सुंदर और कलात्मक मोमबत्तियां उपलब्ध हैं, जो लोगों को खासतौर पर लुभा रही हैं।

विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर बाजारों में पचास प्रतिशत तक की छूट
राजधानी में वैलेंटाइन डे के मौके पर बाजारों में खूब चहल-पहल रही। ऐसे में कनॉट प्लेस, सरोजनी नगर, लाजपत नगर, साकेत, कमला नगर, करोल बाग, ग्रेटर कैलाश, राजौरी गार्डन जैसे लोकप्रिय बाजारों में सुबह से ही भीड़ देखी गई। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव विक्रम बधवार ने बताया कि कनॉट प्लेस के कई कैफे और रेस्टोरेंट पिंक रंग में सजे हुए है।

मोहब्बत की रेस में लाल गुलाब सबसे आगे
गुलाबी गुलाब मनपसंद व्यक्ति आभार, तो पीला गुलाब खुशी व दोस्ती के लिए, तो सफेद गुलाब पवित्रता तो पीच गुलाब ईमानदारी व प्रशंसा के लिए दिया जाता है। बावजूद इन सबके लाल-गुलाब ही सबसे आगे रहता है। गिफ्ट गैलरी में दिन भर रही भीड़ वेलेंटाइन पर अपने प्रेमी को उपहार देने के लिए एक दिन पहले गिफ्ट गैलरी में युवाओं की काफी भीड़ रही। हर कोई अपने प्रेमी के लिए कुछ अलग हट कर उपहार की तलाश में जुटा रहा। इस मौके को भुनाने के लिए बाजार में कई तरह के अनूठे उपहार भी लाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed