फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delivery boy pretending to be a doctor and marrying a lawyer girl

ऐसी-वैसी नहीं है ये धोखेबाजी: डॉक्टर बताकर वकील युवती से शादी, निकला डिलीवरी ब्वॉय... फिर भी चुप रही लड़की

Fri, 01 Dec 2023 09:05 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Dec 2023 09:05 AM IST
सार

धोखा देने के लिए उसने मेट्रोमोनियल साइट पर अपना फोटो डॉक्टर की यूनिफार्म में ही डाल रखा था। इसमें उसके गले में स्टेथोस्कोप भी था।

विज्ञापन
Delivery boy pretending to be a doctor and marrying a lawyer girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले युवक ने पेशे से वकील युवती की आंखों में धूल झोंककर उससे शादी कर ली। युवती का आरोप है कि युवक ने खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताया था। धोखा देने के लिए उसने मेट्रोमोनियल साइट पर अपना फोटो डॉक्टर की यूनिफार्म में ही डाल रखा था। इसमें उसके गले में स्टेथोस्कोप भी था। इसे देखकर ही वह धोखा खा गईं। परिजनों ने शादी पर 15 लाख रुपये खर्च कर दिए। शादी के बाद पता चला कि वह बहुत कम पढ़ा-लिखा है और जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है।

विज्ञापन

युवती ने वन स्टॉप सेंटर में शिकायत करके बताया कि उसकी हकीकत सामने आने के बाद भी दिल पर पत्थर रखकर धोखे को भी अपनी किस्मत का लिखा मानकर इसे बर्दाश्त करने का प्रयास किया। लेकिन, जब उसकी पोल खुल गई तो उसने अपना असली रंग भी दिखा दिया। युवती का आरोप है कि वह जरा-जरा सी बात पर उसे पीटने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ। पानी जब सिर से ऊपर जाने लगा तो उसे वन स्टॉप सेंटर में आकर शिकायत करनी पड़ी। काउंसलर अंजना चौहान ने बताया कि युवती की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। दो साल तक लगातार उसकी पिटाई और झगड़े झेलती रही। चार काउंसिलिंग के बाद भी जब समझौते की गुंजाइश नहीं दिखी तब विजयनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

हिम्मत दिखा रही हैं महिलाएं
वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर प्रीति मलिक ने बताया कि यहां ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा के आ रहे हैं। इनमें आधे से ज्यादा केस ऐसे हैं जिनमें महिलाएं लंबे समय तक हिंसा को चुपचाप सहन करती रहती हैं। कुछ मामले ऐसे भी हैं जिनमें महिलाएं कानूनी कार्रवाई चाहती हैं लेकिन मायके पक्ष के लोग साथ नहीं देते तो उन्हें पीछे हटना पड़ता है। लेकिन, धीरे-धीरे स्थिति में बदलाव आ रहा है। सेंटर पर शिकायत लेकर आ रही महिलाओं की संख्या बढ़ी है। अगर मामला पति-पत्नी में गिले-शिकवे का हो तो यहां अधिकतम प्रयास दोनों में समझौता कराने का रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed