फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's roads to be built using eco-friendly technology; agreement signed.

Delhi NCR News: पर्यावरण अनुकूल तकनीक से बनेंगी दिल्ली की सड़कें, हुआ करार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
सीएसआईआर-सीआरआरआई के साथ साझेदारी से सड़कों की गुणवत्ता और टिकाऊपन में होगा सुधार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पर्यावरण अनुकूल तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एमसीडी ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस कड़ी में एमसीडी ने सीएसआईआर-सीआरआरआई के साथ समझौता किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य सड़क निर्माण, मरम्मत, गुणवत्ता निगरानी और इंजीनियरों के प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाना है।
यह समझौता सिविक सेंटर स्थित एमसीडी मुख्यालय में हुआ। इस दौरान एमसीडी के आयुक्त संजीव खिरवार और सीएसआईआर-सीआरआरआई के निदेशक चालुमूरी रवि शेखर भी मौजूद थे। एमओए के तहत सीएसआईआर-सीआरआरआई सड़क की स्थिति का वैज्ञानिक मूल्यांकन करेगा और री-कार्पेटिंग की उपयुक्त परतों की सिफारिश करेगा। इसके अलावा सड़क निर्माण कार्यों की थर्ड-पार्टी गुणवत्ता जांच, तकनीकी निरीक्षण और इंजीनियरों व कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर दोनों संस्थानों के बीच एक अलग टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एग्रीमेंट पर भी हस्ताक्षर हुए। इसके तहत इको-फिक्स तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यह तकनीक स्टील स्लैग आधारित मटीरियल पर आधारित है, जिसका उपयोग सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत के लिए किया जाएगा। एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, यह नई तकनीक न केवल मरम्मत कार्य को तेज बनाएगी, बल्कि सड़कों की गुणवत्ता और टिकाऊपन में भी सुधार करेगी। साथ ही इससे पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed