{"_id":"5bd8d80abdec2269385b6591","slug":"delhiites-will-burn-fireworks-at-6744-locations","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवासी 6744 स्थानों पर ही जला सकेंगे पटाखे, वक्त होगा 8 से 10 बजे का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीवासी 6744 स्थानों पर ही जला सकेंगे पटाखे, वक्त होगा 8 से 10 बजे का
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Oct 2018 03:45 AM IST
विज्ञापन
आतिशबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट से दीपावली के दौरान दो घंटे तक पटाखे जलाने की अनुमति मिलने के बाद तीनों एमसीडी ने 6744 जगहों की पहचान की है, जहां पटाखे जलाए जा सकते हैं। इनमें पार्क, सामुदायिक भवन सहित खुले प्लॉट शामिल किए गए हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र के दायरे में 3625 पार्क सहित 1119 सामुदायिक भवनों को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर डॉ. पुनीत कुमार गोयल ने चार क्षेत्रों के उपायुक्तों से कहा है कि वह दिवाली की रात 8 से 10 बजे के दौरान पटाखे छोड़ने के लिए 500-500 स्थलों का चयन करें। निर्देशों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। वहीं, पूर्वी निगम की ओर से भी ऐसे स्थान मुकर्रर किए जा रहे हैं। इनकी संख्या भी करीब 1000 होगी, जहां त्योहार के दौरान दिल्लीवासियों को पटाखे जलाने के लिए आग से सुरक्षा के इंतजाम भी मुहैया करवाए जाएंगे। इसके लिए निगमों ने अग्निशमन विभाग से भी सहयोग मांगा है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
पूर्वी निगम भी ऐसे स्थानों की पहचान में जुटा है, जिनकी सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। इन जगहों की पहचान के बाद निगमों की तरफ सूची सार्वजनिक की जाएगी ताकि लोगों को दीपावली के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। दीपावली के दौरान दो घंटे के दौरान आतिशबाजी की छूट और आग से बचाव के लिहाज से पटाखे जलाने के लिए ऐसी जगहों की पहचान की गई है। पटाखे जलाने के लिए तय स्थानों पर उत्तरी निगम ने रात आठ से दस बजे तक की अनुमति दी है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
आग से सुरक्षा के होंगे इंतजाम
दक्षिणी निगम के आयुक्त पुनीत गोयल के मुताबिक पटाखे जलाने के दौरान आग का खतरा न रहे, इसके लिए अग्निमशन विभाग से भी बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखने को कहा जाएगा। सुरक्षित दीपावली मनाने का मौका देने के लिए निगम की ओर से जगहों की पहचान कर ली गई है।