फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi youngest two year old corona postive infected by mother working in State Cancer Institute

दिल्ली में सबसे छोटा 2 साल का बच्चा संक्रमित, राज्य कैंसर संस्थान में कार्यरत मां से लगा संक्रमण, दोनों भर्ती

Tue, 14 Apr 2020 09:59 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 14 Apr 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
delhi youngest two year old corona postive infected by mother working in State Cancer Institute
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली के राज्य कैंसर संस्थान में कार्यरत नर्स से उसके दो साल के बेटे को भी संक्रमण ने चपेट में ले लिया है। अब तक मिले कोरोना संक्रमितों में यह बच्चा सबसे छोटा है। फिलहाल मां-बेटा लोकनायक अस्पताल में भर्ती हैं। नर्स आठ माह की गर्भवती भी है।

विज्ञापन


कैंसर अस्पताल में कार्यरत नर्स कुछ दिन पहले संक्रमित हुई थी। अब उनका दो साल का बेटा भी पॉजिटिव मिला है। अस्पताल में सबसे पहले कोरोना संक्रमण एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर को हुआ था, जो विदेश से लौटे अपने भाई के संपर्क में आने से संक्रमित हुई थी।
विज्ञापन


महिला डॉक्टर संक्रमित होने के बाद अस्पताल जाती रही और इस दौरान उसके संपर्क में आए स्वास्थ्यकर्मी व मरीज भी कोरोना की चपेट में आते चले गए। स्थिति यह रही कि फिलहाल कैंसर अस्पताल बंद है। तीन डॉक्टर, चार मरीज, एक तीमारदार, एक सुरक्षागार्ड और 18 नर्स संक्रमित मिलने के बाद अब नर्स का बेटा भी संक्रमित हो गया है। एक कैंसर मरीज की कोरोना वायरस के चलते मौत भी हो चुकी है। यह मरीज इसी अस्पताल में भर्ती था। नर्स के पति का भी कोरोना टेस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में निजामुद्दीन स्थित मरकज के बाद दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान सबसे बड़ा कोरोना वायरस हॉटस्पॉट के रूप में सामने आया है। दिल्ली नर्सेज फेडरेशन के अध्यक्ष लीलाधर रामचंदानी का कहना है कि जिन अस्पतालों में कोरोना का उपचार नहीं हो रहा है वहां भी स्वास्थ्यकर्मी इसकी चपेट में आ रहे हैं। यह बहुत गंभीर स्थिति है।

जीटीबी : मौत के बाद कोरोना की पुष्टि

जीटीबी में 62 साल की एक महिला को कुछ दिन पहले भर्ती किया गया था। कई विभागों की टीम उस मरीज को देख रही थी। मरीज को सीओपीडी यानी काला दमा की शिकायत के अलावा हाइपरटेंशन भी था। शुरुआत में डॉक्टरों को मरीज में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले थे, लेकिन आईसीयू में दम तोड़ने के बाद जब रिपोर्ट आई तो डॉक्टरों को क्वारंटीन कर दिया गया।

हेडगेवार अस्पताल में 10 लोग क्वारंटीन
दिल्ली के हेडगेवार अस्पताल में 12 अप्रैल को एक मरीज भर्ती हुआ था। उसकी जांच के बाद पता चला कि वह कोरोना संक्रमित है। इसके चलते 10 डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया। इस अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed