फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi world book fair 2018 starts on jan 6 these are dignitaries writers of today

विश्व पुस्तक मेले के पहले दिन पहुंच रहे ये लेखक, मिलना है तो पहुंचे यहां

Sat, 06 Jan 2018 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Jan 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
delhi world book fair 2018 starts on jan 6 these are dignitaries writers of today

प्रगति मैदान में दिल्ली अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला आज से शुरू हो रहा है। सप्ताहांत होने के चलते मेले में पाठकों की भारी संख्या पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) द्वारा आयोजित इस मेले में विश्वभर के कई प्रकाशन लोकप्रिय और इस साल की नई पुस्तकें पाठकों के लिए लेकर पहुंचे हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मेले का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पुस्तक न्यास पाठकों के लिए ज्ञानवर्धक पुस्तकें लाया है। पाठकों को उनकी रुचि के मुताबिक सभी विषयों से जुड़ी पुस्तकें मिल सकेंगी। प्रगति मैदान के हॉल नंबर 12ए में राजकमल प्रकाशन के स्टॉल पर मेले के पहले दिन शाम 3 बजे से यशस्वी कवि केदारनाथ सिंह कविता पाठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पाठकों से मिलेंगे भी। शाम पांच बजे लेखिका अनीता राकेश अपनी किताब अंतिम सतरें पर परिचर्चा में भाग लेंगी। दूसरी ओर, इस बार प्रभात प्रकाशन की एपीजे अब्दुल कलाम की अंतिम दो पुस्तकें ‘अदम्य उत्साह’ और ‘मेरा देश बदल रहा है’ मुख्य आकर्षण बन सकती हैं।

delhi world book fair 2018 starts on jan 6 these are dignitaries writers of today

​प्रभात प्रकाशन इस बार 300 नई पुस्तकें लेकर आया है। इनमें भगत सिंह की जेल डायरी, अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर केंद्रित तीन पुस्तकें, टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए एप्पल, गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट आदि पर रोचक व जानकारीपरक पुस्तकें शामिल हैं।

मेले में पाठकों को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा ओडिय़ा, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत अन्य भाषाओं में कहानी की पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी।

मशहूर हिंदी हास्य कवि काका रहाथरसी की दो नई पुस्तकें ‘काका के ठहाके’ और ‘काका के गोलगप्पे’ भी पाठकों को रोमांचित करेंगी। मेले में पाठकों के विश्वभर के लेखकों की लाखों किताबों को एक साथ देखने का अवसर मिलेगा।

नक्षत्र एक्सपो में जानिए भविष्य

delhi world book fair 2018 starts on jan 6 these are dignitaries writers of today

प्रगति मैदान में पुस्तक मेले के साथ ही शनिवार से नक्षत्र एक्सपो भी शुरू हो रहा है। इसमें दर्शकों के लिए देशभर के ज्योतिषाचार्य, टैरो कार्ड रीडर, रत्नों के ज्ञाता और वास्तुशास्त्री मौजूद होंगे। यहां आए विद्वान अपने-अपने तरीके से लोगों का भविष्य बताएंगे।

नक्षत्र में दर्शकों के लिए एस्ट्रॉलोजी सॉफ्टवेयर, आध्यात्मिक और उपचारक वस्तुएं, बेशकीमती रत्न, योगा बुक्स, वास्तु (भारतीय) और चीनी वास्तुशास्त्र (फेंग शुई), मंत्रों की सीडी, हर्बल उत्पाद और चुंबकीय चिकित्सा समेत अन्य चीजें उपलब्ध रहेंगी। प्रगति मैदान के गेट नंबर-1 के पास स्थित लांज ए और बी में 6 से 14 जनवरी तक यह एक्सपो चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed