{"_id":"6aa41b0c84f765d8ed0b82e0","slug":"delhi-won-the-match-in-the-national-football-championship-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154551-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में दिल्ली ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में दिल्ली ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। डॉ. तालिमेरन एओ जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में दिल्ली की टीम ने गुजरात को हरा दिया। विजेता टीम की सुनैना ने 18वें मिनट में कॉर्नर से सीधे बाएं पैर से कर्व शॉट लगाकर शानदार गोल दागा। इसके बाद 26वें मिनट में उन्होंने पेनल्टी बॉक्स के ऊपरी हिस्से से बाएं पैर का जोरदार शॉट लगाकर टीम को बढ़त दिलाई। वहीं, 38वें मिनट में वेदिका ने गुजरात के बिल्डअप प्ले को इंटरसेप्ट करते हुए विपक्षी गोलकीपर के सामने वन-ऑन-वन स्थिति में शानदार गोल कर दिया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ग्रोइंग स्टार स्पोर्ट्स क्लब की 6 खिलाड़ियों का दिल्ली जूनियर गर्ल्स टीम में चयन हुआ है। इनमें से पांच खिलाड़ी शुरुआती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहीं। टीम की कप्तान ध्वनि ने स्ट्राइकर के रूप में जिम्मेदारी संभाली, जबकि प्रशंसा झा ने डिफेंडर, आराध्या सहरावत ने मिडफील्डर, वेदिका ने मिडफील्डर और सना शर्मा ने डिफेंडर की भूमिका निभाई।